Dollar Crisis: क्या अमेरिकी मुद्रा की वैश्विक पकड़ कमजोर हो रही है?

Dollar Dominance Timeline

Bretton Woods to Dollar Crisis 2026 timeline chart
From Bretton Woods to 2026 — The Evolution of Dollar Dominance


क्या आपने सोचा है जो डॉलर आज विश्व इकनॉमी में सबसे ज्यादा शक्तिशाली है उसकी शक्ति घट सकती है? बदलते हुए परिदृश्य इस तरफ इशारा कर रहे हैं।

वर्तमान इकनॉमिक परिसंचालन में डॉलर का प्रभुत्व रहा है जिस का उपयोग कर US पूरी दुनिया को नियंत्रित करता था।

क्या है इतिहास डॉलर के प्रभुत्व स्थापित होने का इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे डॉलर को शाकिशाली होने के इतिहास और आज की वर्तमान स्थिति डॉलर पर छाए संकट के कारण के बारे में।

डॉलर प्रभुत्व का इतिहास 

द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद, 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन ने आधुनिक वैश्विक वित्तीय प्रणाली की नींव रखी।

इस प्रणाली में अमेरिका के डॉलर को सोने के साथ जोड़कर डॉलर को प्रमुख मुद्रा बनाया गया।

अमेरिका जिसके पास द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सबसे ज्यादा सोना था जिसके कारण डॉलर सबसे मजबूत मुद्रा बना बाकी देशों की मुद्रा का मूल्य डॉलर के मूल्य के सापेक्ष मापा जाता था।

हालांकि 1971 में निक्सन के द्वारा खड़ी देशों से पेट्रो डॉलर समझौते के तहत सोने के साथ सम्बन्ध टूट गया लेकिन डॉलर की रिजर्व करेंसी का स्टेटस बना रहा।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार, विशेष रूप से तेल (Petrodollar) और कमोडिटी बाजार में डॉलर की सर्वव्यापकता ने इसे दुनिया की निर्विवाद आरक्षित मुद्रा बना दिया । 

आज, जब हम Dollar crisis 2026 की चर्चा करते हैं, तो हमें यह समझना होगा कि डॉलर केवल एक मुद्रा नहीं, बल्कि वैश्विक वित्तीय स्थिरता का आधार स्तंभ रहा है।

अमेरिकी ऋण विस्फोट: ऋण का बढ़ता बोझ

वर्तमान में अमेरिकन ऋण रिस्क विश्व की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे ज्यादा चिंता का विषय बना हुआ है 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF )और विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार देशों के कर्ज इतने बढ़ गए हैं कि अब उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है ।

मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग निरंतर नई उधारी और ब्याज दरों के दबाव का सामना कर रहा है।

📊 Data Snippet: अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड (02 मार्च 2026)

  • 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड: 4.05%
  • 30-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड: 4.70%
  • 1-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड: 3.54%

स्रोत: US Treasury Market Data | विश्लेषण हेतु संकलित

 

यह बढ़ता हुआ ऋण और उस पर उच्च ब्याज भुगतान न केवल अमेरिकी राजकोषीय स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि वैश्विक निवेशकों के बीच विश्वास को भी कम करता है।

World Bank के अनुसार, 2025 में विकासशील देशों ने जितना नया कर्ज लिया, उससे 741 अरब डॉलर ज़्यादा पैसा पुराने कर्ज का ब्याज और किस्त चुकाने में खर्च कर दिया ।

यह स्थिति बताती है कि दुनिया में नकदी (पैसे की उपलब्धता) पर दबाव बढ़ रहा है।

Title: US Treasury Yield March 2026

US Treasury Yield data 2 March 2026
Rising Treasury Yields Reflect Growing Debt Pressure


डॉलर पर निर्भरता कम करने की प्रवृत्ति: BRICS, चीन और रूस की पहल

वैश्विक मंच पर Dedollarization का रुझान अब केवल एक चर्चा नहीं, बल्कि एक सक्रिय रणनीति बन चुका है। 

चीन, रूस जैसी बडी अर्थव्यवस्था के साथ साथ ब्रिक्स समूह के देशों ने अपने व्यापार संचालन के लिए स्थानीय मुद्रा जैसे विकल्प पर निरंतर कार्यरत हैं।

BRICS currency की संभावनाओं पर बहस तेज है, क्योंकि ये देश अपनी आर्थिक संप्रभुता को अमेरिकी मौद्रिक नीति के उतार-चढ़ाव से बचाना चाहते हैं।

बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) के शोध के अनुसार, सीमा पार भुगतान के लिए नई तकनीकें और टोकननाइजेशन इस बदलाव को गति दे रहे हैं।

Dedollarization Map

BRICS countries local currency trade map
The Rise of BRICS and the Global Dedollarization Shift


केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी: सोने की ओर वापसी

डॉलर की अस्थिरता और अमेरिकन ऋण risk को देखते हुए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने अपनी आरक्षित संपत्तियों में विविधता लाना शुरू कर दिया है।

पिछले कुछ वर्षों में, विशेष रूप से उभरते बाजारों में, सोने की खरीद में भारी वृद्धि देखी गई है। 

सोना एक ऐसी संपत्ति है जिसका कोई 'काउंटरपार्टी जोखिम' नहीं होता, जो इसे डॉलर के मुकाबले एक सुरक्षित विकल्प बनाता है।

अमेरिकन सेक्शन नीति का प्रभाव

अमेरिका द्वारा अपनी वित्तीय प्रणाली का उपयोग एक राजनीतिक हथियार के रूप में करने से कई देश असहज हैं। ट्रेजरी विभाग द्वारा हाल ही में रवांडा, निकारागुआ और ईरान जैसे देशों पर लगाए गए प्रतिबंधों ने यह संदेश दिया है कि डॉलर तक पहुंच कभी भी छीनी जा सकती है।

🌍 Data Snippet: हालिया अमेरिकी प्रतिबंध (2026)

  • ईरान: ‘शैडो फ्लीट’ और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को आपूर्ति करने वाले नेटवर्क पर निशाना।
  • निकारागुआ: दमनकारी शासन का समर्थन करने वाले अधिकारियों पर प्रतिबंध।
  • रवांडा: शांति समझौतों के उल्लंघन के लिए अधिकारियों पर कार्रवाई।

स्रोत: आधिकारिक अमेरिकी प्रतिबंध घोषणाएँ (2026)

जब किसी देश की संपत्ति (जैसे रूस के विदेशी मुद्रा भंडार) को फ्रीज किया जाता है, तो अन्य देश इसे अपनी आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखते हैं, जो अंततः Dedollarization को बढ़ावा देता है।

ट्रेज़री बॉन्ड के ब्याज दरों पर दबाव और वैश्विक तरलता

ट्सरकारी बॉन्ड की ब्याज दर मे वृद्धि अमेरिकी सरकार के लिए उधार लेना महंगा बनाती है। मार्च 2026 में 30-वर्षीय ब्याज दर वृद्धि का 4.70% तक पहुंचना निवेशकों की दीर्घकालिक मुद्रास्फीति और ऋण स्थिरता को लेकर चिंता दर्शाता है ।

BIS के अनुसार, डॉलर की फंडिंग और हाउसिंग मार्केट में गैर-अमेरिकी वैश्विक बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है, लेकिन ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव इन बाजारों में अस्थिरता पैदा कर सकता है ।

क्या Dollar का विकल्प संभव है?

क्या कोई ऐसी मुद्रा है जो डॉलर की जगह ले सके? 

फिलहाल, यूरो, युआन या यहां तक कि BRICS currency में भी वह तरलता और वैश्विक विश्वास अभी नहीं है जो डॉलर में है। 

IMF के विशेष आहरण अधिकार (SDR) को एक विकल्प के रूप में देखा जाता है, लेकिन इसकी अपनी सीमाएं हैं।

🌐 SDR Snapshot (02 March 2026)

1 USD = SDR 0.729624

SDR Interest Rate: 2.679%


BIS और अन्य संस्थान अब डिजिटल मुद्राओं और AI-आधारित वित्तीय प्रणालियों की खोज कर रहे हैं जो शायद भविष्य में डॉलर पर निर्भरता कम कर सकें ।

भारत और उभरते बाजारों पर प्रभाव

भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए डॉलर की मजबूती एक दोधारी तलवार है। एक तरफ यह निर्यात को प्रतिस्पर्धी बनाता है, तो दूसरी तरफ आयात (विशेषकर तेल) को महंगा कर देता है। 

विश्व बैंक की रिपोर्ट बताती है कि उच्च ऋण लागत और जलवायु परिवर्तन जैसे कारक उभरते बाजारों की 15% आर्थिक क्षमता को जोखिम में डाल रहे हैं।

भारत ने भी हाल के वर्षों में कई देशों के साथ स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने के लिए द्विपक्षीय समझौते किए हैं, जो डॉलर के प्रभुत्व को कम करने की दिशा में एक कदम है।

निष्कर्ष 

डॉलर के अचानक पतन  का कोई संकेत नहीं है, बल्कि यह एक "धीमी होने वाली"  प्रक्रिया है। 

डॉलर की वैश्विक पकड़ कमजोर हो रही है, लेकिन इसका कोई तत्काल और पूर्ण विकल्प मौजूद नहीं है। 

वैश्विक वित्तीय प्रणाली धीरे-धीरे एक बहु-ध्रुवीय व्यवस्था  की ओर बढ़ रही है जहाँ डॉलर का महत्व कम होगा, लेकिन वह पूरी तरह इतनी जल्दी समाप्त नहीं होगा।

जैसा कि BIS के शोध से स्पष्ट है, भविष्य की वित्तीय प्रणाली टोकननाइजेशन और डिजिटल नवाचारों द्वारा संचालित होगी, जो मुद्राओं के बीच प्रतिस्पर्धा को और बढ़ाएगी।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q.1. क्या डॉलर अपनी आरक्षित मुद्रा की स्थिति खो देगा?

A. पूर्ण रूप से नहीं, लेकिन इसकी हिस्सेदारी कम हो सकती है। Global reserve currency shift एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें दशकों लग सकते हैं।

Q.2. Dedollarization का आम आदमी पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

A. इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा महंगी हो सकती है और आयातित वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। हालांकि, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ने से विनिमय दर का जोखिम कम हो सकता है।

Q.3. US Debt Risk क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

A. अमेरिकी ऋण का बढ़ना वैश्विक निवेशकों के बीच असुरक्षा पैदा करता है। यदि अमेरिका अपने ऋण पर चूक (Default) करता है, तो यह वैश्विक मंदी का कारण बन सकता है।

Q.4. क्या BRICS मुद्रा डॉलर का मुकाबला कर पाएगी?

A. यह एक बड़ी चुनौती है। BRICS currency को सफल होने के लिए सदस्य देशों के बीच उच्च स्तर के राजनीतिक और आर्थिक समन्वय की आवश्यकता होगी।

आप से सवाल 

आपको क्या लगता है डॉलर के मूल्य में गिरावट की कोई संभावना है। अपने उत्तर कमेन्ट में दें।

स्रोत 

ब्रिक्स करेंसी 

Jp morgan 

IMF 

लेखक 

प्रभु नाथ 

एक स्वतंत्र विश्लेषक 

यह भी पढ़ें 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ