Iran–Israel Conflict 2026 – Middle East में बढ़ता सैन्य तनाव
28 फरवरी 2026 को हुए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में सैन्य तनाव चरम पर।28 फरवरी 2026 को मिडिल ईस्ट में शक्ति संतुलन अचानक बदलता नजर आया, जब इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक ठिकानों पर समन्वित हवाई एवं मिसाइल हमले किए।
इस कार्रवाई, जिसे Operation Lion’s Roar कहा जा रहा है, ने Iran–Israel conflict को एक नए चरण में प्रवेश करा दिया है।
अब सवाल केवल सैन्य टकराव का नहीं, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता, परमाणु जोखिम और वैश्विक तेल आपूर्ति की सुरक्षा का है।
इस सैन्य कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र को अस्थिरता के मुहाने पर खड़ा कर दिया है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंताएँ बढ़ गई हैं।
यह रिपोर्ट Iran Israel conflict 2026, Middle East war latest news और global oil price impact जैसे सवालों का विश्लेषण करती
- तारीख: 28 फरवरी 2026
- ऑपरेशन: Operation Lion’s Roar (रिपोर्टेड नाम)
- लक्ष्य (रिपोर्टेड): सरकारी ठिकाने/बुनियादी ढांचा — तेहरान, तबरीज, इस्फहान, शिराज
- जवाबी कार्रवाई (रिपोर्टेड): क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले
- Immediate Impact: उड़ानें प्रभावित, क्षेत्रीय तनाव और तेल सप्लाई पर चिंता
क्या हुआ?
इजरायल ने इस सैन्य अभियान को ऑपरेशन लायन्स रोर (Operation Lion's Roar) का नाम दिया है ।
इस ऑपरेशन के तहत तेहरान, तबरीज, इस्फहान और शिराज सहित ईरान के कई प्रमुख शहरों में सरकारी ठिकानों और बुनियादी ढाँचे को निशाना बनाया गया।
रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान में राष्ट्रपति कार्यालय के पास भी धमाके सुने गए और एक लड़कियों के स्कूल पर हमले में भारी हताहतों की खबर है।
जवाब में, ईरान ने क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए । ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों ने यूएई, बहरीन और कतर में लक्ष्यों को निशाना बनाया, जिसे इन देशों ने अपनी संप्रभुता का "घोर उल्लंघन" बताया है ।
क्यों बढ़ा तनाव?
तनाव बढ़ने के पीछे कई दीर्घकालिक और तात्कालिक कारण हैं:
परमाणु विवाद:
ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल विकास को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है ।
इजरायल और अमेरिका इसे सुरक्षा के दृष्टि से खतरे के रूप में लेते हैं।
वार्ता की विफलता:
2026 की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच हुई राजनयिक वार्ता किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुँच सकी, जिससे सैन्य विकल्प की संभावना बढ़ गई ।
रणनीतिक हित:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नागरिकों से अपनी सरकार का तख्तापलट करने का आह्वान किया है। रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजरायल परमाणु सुरक्षा की आड़ में सत्ता परिवर्तन (Regime Change) का लक्ष्य साध रहे हैं ।
Iran–Israel Military Tension Map 2026
ईरान, इजरायल और खाड़ी देशों के बीच बढ़ते सामरिक तनाव का नक्शा।ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
Middle East में ईरान इजरायल टकराव का इतिहास
ईरान और इजरायल के बीच तनाव नया नहीं है। 1979 की ईरानी क्रांति के बाद दोनों देशों के संबंध लगातार खराब रहे हैं।
ईरान ने इजरायल को अवैध राज्य बताया है, जबकि इजरायल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है।
2000 के दशक से इजरायल द्वार की गई निम्न कारवाई
साइबर हमले
सीरिया में प्रॉक्सी टकराव
लेबनान में हिज़्बुल्लाह समर्थन
गाज़ा संकट
ने धीरे-धीरे क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ाया है।
Middle East पर असर
इस सैन्य टकराव ने मिडिल ईस्ट की क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर रूप से खतरे में डाल दिया है। जो निम्नलिखित है:
हवाई यातायात ठप:
हमलों के कारण पूरे क्षेत्र में नागरिक उड़ानें बाधित हुई हैं और कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है ।
मानवीय संकट:
हमलों में आम नागरिकों के हताहत होने की खबरें हैं, विशेष रूप से ईरान में एक प्राथमिक विद्यालय पर हुए हमले ने मानवीय चिंताएँ बढ़ा दी हैं।
संप्रभुता का मुद्दा:
खाड़ी देशों (यूएई, बहरीन, कतर) ने अपने क्षेत्र में मिसाइलें गिरने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखने की बात कही है ।
विश्व की प्रतिक्रिया
अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घटनाक्रम पर बंटा हुआ नजर आ रहा है:
भिन्न भिन्न देशों से भिन्न प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।
भारत:
भारत ने क्षेत्र के घटनाक्रम पर "गहरी चिंता व्यक्त की है और सभी पक्षों से संयम बरतने व बातचीत के रास्ते पर लौटने का आग्रह किया है ।
रूस और चीन:
दोनों देशों ने अमेरिका-इजरायल के हमलों की कड़ी निंदा की है । रूस ने इसे "बिना उकसावे वाली सैन्य आक्रामकता" बताया है ।
यूरोपीय देश (फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन):
इन्होंने एक दुर्लभ संयुक्त बयान जारी कर स्पष्ट किया कि वे इन हमलों में शामिल नहीं थे और उन्होंने ईरान से बातचीत के जरिए समाधान खोजने का आग्रह किया है।
ऑस्ट्रेलिया:
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अमेरिकी कार्रवाई का समर्थन किया है ।
क्या युद्ध की संभावना है?
वर्तमान स्थिति एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध के जोखिम को दर्शाती है:
अनियंत्रित तनाव:
रूस की तरफ से बयान आया है कि यह कार्रवाई मिडिल ईस्ट को तनावपूर्ण स्थिति में धकेल दिया है जो अनियंत्रित हो सकती है।
रूस ने चेतावनी दी है की यह उकसावे वाली करवाई तनाव को बड़ा सकती है।
गठबंधन की सक्रियता:
ब्रिटेन ने अपने क्षेत्र की रक्षा उपकरणों को डिफेन्स हेतु एक्टिव कर दिया है।
ब्रिटेन की वायु सेना अपने रक्षात्मक एक्सरसाइज को प्रारम्भ कर दिया है।
परमाणु खतरा:
अंतरराष्ट्रीय परमाणु हथियार उन्मूलन अभियान (ICAN) ने चेतावनी दी है कि इन हमलों से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ सकता है ।
Middle East War 2026 – तेल बाजार पर असर
मिडिल ईस्ट संकट के बाद वैश्विक तेल कीमतों में उछाल की आशंका।वैश्विक आर्थिक प्रभाव
इस संघर्ष का विश्व बाजारों पर तत्काल असर दिखने लगा है:
बाजार में अस्थिरता:
हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति श्रृंखला में बाधा आने की आशंका बढ़ गई है, जिससे आर्थिक तबाही का खतरा पैदा हो गया है ।
अगर ये तनाव निरंतर जारी रह तो तेल की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकता है।
उड़ानें और व्यापार:
मिडिल ईस्ट में उड़ानें रद्द होने से वैश्विक यात्रा और माल ढुलाई पर बुरा असर पड़ा है ।
तनाव जारी रहने की स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिसंचलन में रुकावट बड़े समय तक देखने को मिल सकता है।
भारत के लिए रणनीतिक चुनौती
भारत:
60% से अधिक तेल Middle East से आयात करता है
UAE, सऊदी, ईरान के साथ मजबूत संबंध
लाखों भारतीय खाड़ी देशों में काम करते हैं
संभावित प्रभाव:
पेट्रोल-डीजल महंगा
रुपया कमजोर
शेयर बाजार में गिरावट
NRI सुरक्षा चिंता
क्या यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत है?”
लेकिन प्रॉक्सी झड़पों से इनकार नहीं किया जा सकता दोनों पक्ष के समर्थक शक्तिशाली देशों की अप्रत्यक्ष भागीदारी तनाव पूर्ण स्थिति को बढ़ा सकती है ।
निष्कर्ष
ईरान पर हुआ यह हमला मिडिल ईस्ट के इतिहास में एक खतरनाक मोड़ है । जहाँ अमेरिका और इजरायल इसे अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी बता रहे हैं, वहीं रूस और चीन जैसे देश इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन मान रहे हैं ।
क्षेत्र में शांति की बहाली अब पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगी कि क्या पक्षकार बातचीत की मेज पर लौटते हैं या यह संघर्ष एक पूर्ण विकसित महायुद्ध का रूप ले लेता है ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q. क्या भारत पर इसका असर होगा?
A. हाँ, भारत ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है ।भारत सरकार ने ईरान और इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
तेल की कीमतों में उछाल भारत की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर सकता है।
Q. क्या सांस्कृतिक स्थिरता खतरे में है?
A. युद्ध और बढ़ते सैन्य हमलों से क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक स्थिरता को गहरा नुकसान पहुँचने की आशंका है । रूस ने चेतावनी दी है कि यह संकट एक "मानवीय और आर्थिक आपदा" ला सकता है ।
Q. क्या संयुक्त राष्ट्र इस मामले में हस्तक्षेप कर रहा है?
A. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर इसके गंभीर परिणामों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा
परिषद (UNSC) की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है। ईरान ने भी इस मुद्दे पर सुरक्षा परिषद का सत्र बुलाने का आग्रह किया है ।
आपसे सवाल
आपको क्या लगता है क्या यह तानव फूल स्केल का रूप धारण कर सकता है। अपना उत्तर कमेंट में अवश्य दें।
लेखक
प्रभु नाथ
एक स्वतंत्र विश्लेषक



0 टिप्पणियाँ