डीडॉलरिज्शन जारी है लेकिन भारत का रुपया गिर क्यों रहा है 2026 गाइड

De-dollarization vs Falling Rupee (2026)

Indian Rupee falling against US Dollar despite global de-dollarization trend
डीडॉलराइजेशन के बीच भी क्यों गिर रहा है रुपया? 2026 का विश्लेषण।

क्या आप जानते हैं डॉलर जो अभी तक वैश्विक अर्थव्यवस्था का धूरी था अपनी पकड़ को खो रहा है?

डॉलर जो अमेरिका को देता था एक ऐसी शक्ति जिससे यह देश किसी भी देश पर सेक्शन लगाकर या टैरिफ लगा कर उस देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर देता था।

परंतु पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में डीडॉलराइजेशन (De-dollarization) की चर्चा अब आम हो गई है।

कई देश अब डॉलर पर से अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं, देश अब स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने लगे हैं ।

परंतु अब सवाल यह उठता है की आख़िर अगर डॉलर का दबदबा घट रहा है, तो भारतीय रुपया (INR) कमजोर क्यों हो रहा है? इस लेख में हम यही सवाल का उत्तर जानने का प्रयास करेंगे।

📉 डीडॉलराइजेशन के बावजूद रुपया क्यों गिर रहा है? (2026)

दुनिया में डीडॉलराइजेशन की प्रक्रिया तेज हो रही है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय रुपया कमजोर क्यों हो रहा है? इसका जवाब कई आर्थिक कारणों में छिपा है।

  • ⚖️ बढ़ता Trade Deficit (आयात ज्यादा, निर्यात कम)
  • 💵 विदेशी निवेशकों का पैसा निकालना (FII Outflow)
  • 📊 डॉलर की मजबूती और US Interest Rates
  • 🛢️ कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें
  • 📉 Current Account Deficit (चालू खाता घाटा)

👉 निष्कर्ष: डीडॉलराइजेशन एक लंबी प्रक्रिया है, लेकिन रुपया अभी भी शॉर्ट-टर्म ग्लोबल और घरेलू फैक्टर्स से प्रभावित होता है।

डीडॉलराइजेशन क्या है?

डीडॉलराइजेशन का मतलब है अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और केंद्रीय बैंकों के द्वारा डॉलर कि उपयोग को कम करना या खत्म करना डीडॉलराइजेशन कहलाता है।
उदाहरण:
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच डॉलर की जगह स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने का समझौता।

भारत और रूस के बीच व्यापार में रुपए और रूबल में भुगतान का समझौता।

चीन का अपनी मुद्रा युयान को बढ़वा देना।

ब्रिक्स देशों का ब्रिक्स करेंसी के ऊपर विचार 

इन सबका मकसद यह है कि डॉलर पर से निर्भरता कम किया जाए और स्थानीय मुद्रा में व्यापार हो ।

Central Banks में घटती Dollar Holding: Dedollarization का बड़ा संकेत:

🌍 Global Central Bank Reserves: Dollar Holdings Decline

पिछले दो दशकों में दुनिया के Central Banks द्वारा अमेरिकी डॉलर रिज़र्व की हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम हुई है।

Year US Dollar Share in Global Reserves Trend
2000 ~71% Strong Dollar Dominance
2010 ~62% Gradual Diversification
2020 ~59% Dedollarization Begins
2026 ~57% Gold & Alternative Currency Rise

👉 निष्कर्ष: Central Banks धीरे-धीरे डॉलर होल्डिंग कम कर रहे हैं और Gold व अन्य मुद्राओं की हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।

डीडॉलराइजेशन से होने वाले प्रभाव :

डीडॉलराइजेशन से निम्नलिखित प्रभाव विश्व के अन्य देशों और अमेरिका पड़ने वाला है:

अन्य देशों पर प्रभाव:

डीडलॉरिजेशन का अगर प्रभाव की बात करें तो इससे जो संबंधित अर्थव्यवस्था अमेरिकीडॉलर से दूरी बना रही है वो अमेरिकी प्रभाव से मुक्त हो जाएगी।

अर्थात उसे अमेरिका द्वारा सेक्शन(प्रतिबंध लगाए जाने से कोई प्रभाव नहीं होगा।

साथ ही स्थानीय मुद्रा या अन्य तरीके से किया जाने वाले व्यापार से अमरीका को उस अर्थव्यवस्था का सही जानकारी भी नहीं मिल सकती है।

उदाहरण :

रूस और भारत स्थानीय मुद्रा में व्यापार कर रहे हैं इससे यह हो रहा है कि दोनों के बीच होने वाले व्यापार में तीसरा देश अमेरिका कि मुद्रा की आवश्यकता नहीं है। 

इससे होगा क्या 

इससे यह हो रह है की अगर अमेरिका सेक्शन भी लगता है तो इन दोनों देशों के व्यापार में कोई भी फर्क नहीं पड़ता।

दूसरा डॉलर के प्रयोग न होने से अमेरिका को इन दोनों के बीच होने वाले व्यापार का सही डाटा का भी पता नहीं चल सकता।

अमेरिका पर प्रभाव:

अमेरिका का इन देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की शक्ति कम होगी 

डॉलर का दबदबा कम होगा, प्रतिबंधों का असर नहीं होगा।

क्षणिक संयुक्त प्रभाव :

चूंकि अमेरिकी डॉलर लंबे समय तक वैश्विक संचालन का हिस्सा रहा है। इस व्यवस्था के प्रमुख संस्थान का संचालन अमेरिका से हो रहा था।

व्यवस्था परिवर्तन से कुछ समय के लिए सारे देशों पर प्रभाव होगा परंतु सबसे ज्यादा उन देशों को प्रभावित करेगा जो इसके सबसे ज्यादा लाभ लेने वाले हैं।

Global Impact of Dedollarization on America and Emerging Economies (2026)
Global effects of dedollarization showing India Russia local currency trade and weakening US dollar dominance
डीडॉलराइजेशन के बढ़ते प्रभाव से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की घटती पकड़।

आखिर रुपया फिर गिर क्यों रहा है डॉलर का मूल्य बढ़ क्यों रहा है?:

इस प्रश्न को जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि डीडॉलराइजेशन और डेवल्यूशन ऑफ डॉलर दोनों अलग अलग विषय है।

Dedollrization का तात्पर्य है व्यापारिक लेनदेन में डॉलर के जरूरत को खत्म करना और फॉरेन रिजर्व करेंसी में डॉलर की मात्रा को कम करना या अमेरिकी ट्रेज़री baonds को बेचने से है।

जबकि devalution का सम्बन्ध कई अन्य फैक्टर पर depend करता है जैसे 

1. ट्रेड डेफिसिट (Trade Deficit)

रुपए को गिरने के कई कारणों में एक कारण है ट्रेड डेफिसिट भारत का कई देशों जो वर्तमान में टॉप अर्थव्यवस्था है के साथ ट्रेड डेफिसिट है अर्थात आयात ज्यादा निर्यात कम। इस से हो क्या रहा है :

ज्यादा आयात = ज्यादा डॉलर की मांग

(भले कुछ देश आपस में स्थानीय मुद्रा में ट्रेड कर रहे हैं परन्तु USA या यूरोपियन देशों के साथ डॉलर में ही व्यापार होता है।)

ज्यादा मांग = रुपया कमजोर

यही सबसे बड़ा कारण है।

2.विदेशी निवेश (FII Outflow):

पहले से जो शेयर मार्केट में विदेशी निवेश लगे हैं अनिश्चितता को देखते हुए अपने निवेश निकाल ले रहे हैं।

निवेश जब निकलता है तो निवेशक रुपए बेच कर डॉलर खरीदता है जिससे रूपये का मूल्य गिरता है।

इससे रुपया दबाव में आता है2025-26 में ग्लोबल अनिश्चितता के कारण यह ट्रेंड देखा गया।

3. RBI की रणनीति:

कभी-कभी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जानबूझकर रुपये को थोड़ा कमजोर रहने देता है क्योंकि रुपया कमजोर होगा तो भारतीय सामान सस्ते होंगे।

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए RBI के द्वारा कभी कभी यह रणनीति अपनाई जाती है,आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए यह कभी-कभी जरूरी होता है।

4. Oil Prices और Rupee का Connection:

भारत की ऊर्जा की जरूरत आज भी आयात पर निर्भर करता है, भारत आयातित वस्तुओं में तेल का सबसे ज्यादा 

आयात करता है जिससे आज भी डॉलर को भारत को खरीदना पड़ता है जिससे रुपया कमजोर हो रहा है।

हालांकि रूस से भारत ने काफी सस्ते तेल खरीदा और यह आयात रुपया और रूबल में हुआ। जिससे भारत के अर्थव्यवस्था को लाभ हुआ। लेकिन:

Oil Trade, Russian Discount और रुपये की असली स्थिति:

भारत अपनी जरूरत का अधिकांश तेल आयात करता है।

लेकिन 2022 के बाद global geopolitics बदल चुकी है।

भारत रूस यूक्रेन युद्ध में रूस से भरी डिस्काउंट पर crude oil खरीदकर refining करके को petroleum exports बढ़ाए, European markets में refined तेल बेचकर profit कमाया ।

फलस्वरूप भारत को व्यापार में लाभ मिला जिससे आयात के नकारात्मक प्रभाव कुछ कम किया गया।

लेकिन अभी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार में तेल डॉलर बेस्ड ही है तेल खरीद के लिए डॉलर को खरीदना ही पड़ता है। जिससे रुपया नीचे जाता है।

RBI Weak Rupee Strategy and Indian Export Growth Explained (2026)।

RBI strategy showing weaker Indian Rupee boosting exports and economic balance in India
कमजोर रुपया और RBI की रणनीति: भारतीय निर्यात को बढ़ावा देने की आर्थिक नीति।

Data Chart: डीडॉलराइजेशन के बावजूद रुपया क्यों गिर रहा है?

📊 डीडॉलराइजेशन के बावजूद रुपया क्यों गिर रहा है? (Quick Data View)

नीचे दिए गए प्रमुख आर्थिक फैक्टर्स भारतीय रुपये (INR) की कमजोरी को प्रभावित करते हैं:

Factor Impact on INR Effect Level
🛢️ Crude Oil Import Dollar demand बढ़ती है High
💵 FII Outflow Foreign investors डॉलर खरीदते हैं High
📊 Strong US Dollar INR पर दबाव बढ़ता है Medium
📉 Current Account Deficit विदेशी मुद्रा दबाव बढ़ता है High
🏦 RBI Strategy Export competitiveness बढ़ती है Controlled

👉 निष्कर्ष: डीडॉलराइजेशन एक long-term trend है, लेकिन रुपये की चाल short-term economic factors तय करते हैं।

डॉलर अमेरिका का ताकत क्यों था:

जब तक वैश्विक व्यापार में डॉलर जरूरी था तब तक डॉलर का ज्यादा मूल्य का अमेरिका को लाभ था कारण निम्नलिखित थे।

1: वैश्विक व्यापार पर पकड़ :

डॉलर कि अनिवार्यता के कारण सभी देशों को डॉलर को अपने विदेशी मुद्रा भंडारण में रखना अनिवार्य होता था।

वैश्विक व्यापार अमेरिकी डॉलर में होने से अमेरिका को सारी व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी मिलती रहती थी।

2.डॉलर को असीमित प्रिंट करने कि ताकत:

चुकी पूरा विश्व अमेरिकी डॉलर को या दूसरे शब्दों में कहें तो अमेरिकी ट्रेजरी बांड्स खरीदते थे,अतः अमेरिका का मुद्रा कि मांग बढ़ती थीं।

फलस्वरूप अमेरिका को असीमित डॉलर प्रिंट कराने की क्षमता मिली हुई थी।

3.प्रतिबंध लगने की ताकत:

चुकी व्यवस्था डॉलर संचालित थी अतः अमेरिका द्वारा किसी भी देश पर प्रतिबंध लगाना आसान होता था।

4 डॉलर की कीमत ज्यादा होने से विश्व की किसी भी वस्तु को खरीदने कि क्षमता:

अमेरिका का डॉलर की वैल्यू ज्यादा होने से वह विश्व के किस भी वस्तु को डॉलर से खरीदने की क्षमता रखता था।

अब क्या हुआ:

Dedollerization के कारण अमेरिका को असीमित डॉलर print करने की जो क्षमता था वह खत्म हो गया।

कारण अगर अमेरिका डॉलर प्रिंट करता है तो डॉलर की सप्लाई तो बढ़ जाएगी लेकिन मांग कम रहेगी जो डीडॉलराइजेशन के कारण कम हुआ है इसकी वजह से, फलस्वारूप अमेरिका में महंगाई चरम पर पहुंचेगी।

क्या डॉलर के मूल्य ज्यादा होना अमेरिका के हित में है:

डॉलर का का ज्यादा मूल्य अब अमेरिका के हित में नहीं है कारण, डॉलर का मूल्य ज्यादा होने के कारण अमेरिका कभी भी मैन्युफैक्चरिंग हब नहीं बन सकता।

कारण है मैन्युफैक्चरिंग अगर वह करता है तो डॉलर की अधिक मूल्य के कारण वस्तुएं महंगी होगी जिससे प्रतियोगी बाजार में अमेरिकी वस्तु को टिकना मुश्किल हो जाएगा।

यही कारण रहे हैं की अमेरिका कि टॉप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी चीन जैसे देशों से ऑपरेट करती है। अतः यह कहा जा सकता है कि अमेरिका को खुद ही अपने मुद्रा डॉलर की वैल्यू गिरानी होगी।

नहीं तो प्रतिस्पर्धी बाजार में अमेरिका को मुश्किलें आनी तय है और जो प्रतिबन्ध और वैश्विक व्यापार पर पकड़ का जो लाभ था वह भी अब अमेरिका के लिए मिलना मुश्किल है ।

निष्कर्ष:

ब्रिक्स और ब्रिक्स प्लस देशों ने डीडॉलराइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दिया है अब डॉलर का प्रभाव धीरे धीरे ही सही कम होना शुरू हो चुका है।

अन्य कई देशों की मुद्राएं डॉलर के मुकाबले मूल्यवान हो रही है भारतीय रूपये का मूल्य घटने के कई तकनीकि कारण है।

अमेरिकी डॉलर का मूल्य को बढ़ाना अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए ही हानिकारक है कारण है कि अगर किसी देश का मुद्रा का मूल्य तो ज्यादा हो परंतु चलन  में वह मुद्रा न हो तो देश में महंगाई बढ़ती है।

क्योंकि मुद्रा की मांग और चलन बाहर के देश में कम होने के कारण सारे मुद्रा उस देश में पार्क होगा फलस्वरूप मुद्रा की सप्लाई बढ़ेगी और मुद्रा ज्यादा हुआ तो महंगाई बढ़नी तय है। 

उस पर भी अगर आप सारी मैन्युफैक्चरिंग (प्रतिदिन प्रयोग होने वाली वस्तु) वस्तु आयात करते हैं । अमेरिका की स्थिति यही है अतः डॉलर के वैल्यू को कम होना अमेरिका के ही हित में है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न):

Q.1. डीडॉलराइजेशन के बावजूद रुपया क्यों गिर रहा है?

A. क्योंकि रुपया सिर्फ डॉलर से नहीं, बल्कि ट्रेड डेफिसिट, तेल आयात, विदेशी निवेश और ग्लोबल आर्थिक परिस्थितियों से भी प्रभावित होता है।

Q.2. क्या डॉलर अभी भी दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा है?

A. हां, 2026 में भी अमेरिकी डॉलर वैश्विक व्यापार और रिज़र्व मुद्रा के रूप में सबसे प्रभावशाली बना हुआ है।

Q.3. भारत का रुपया सबसे ज्यादा किस वजह से कमजोर होता है?

A . क्रूड ऑयल आयात, विदेशी निवेशकों की बिकवाली (FII Outflow) और चालू खाता घाटा (CAD) मुख्य कारण हैं।

Q.4. क्या डीडॉलराइजेशन से भविष्य में रुपया मजबूत हो सकता है?

A. लंबे समय में संभव है, खासकर यदि भारत का वैश्विक व्यापार रुपये में बढ़ता है और आयात निर्भरता कम होती है।

Q.5. RBI रुपया गिरने से कैसे बचाता है?

A. Reserve Bank of India (RBI) डॉलर बेचकर और मौद्रिक नीतियों के जरिए रुपये को स्थिर रखने की कोशिश करता है।

Q.6. क्या कमजोर रुपया हमेशा बुरा होता है?

A. नहीं, कमजोर रुपया निर्यात को बढ़ावा दे सकता है, लेकिन आयात और महंगाई बढ़ा सकता है।

आप से सवाल:

आपको क्या लगता है रूपये का मूल्य डॉलर के मुकाबले क्यों घट रहा है अपना उत्तर कॉमेंट में लिखे अगर लेख अच्छा लगा तो शेयर और सब्सक्राइब करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ