ड्रिप सिंचाई क्या है? किसानों को 55% तक सब्सिडी कैसे मिलती है | PMKSY 2026 गाइड

ड्रिप सिंचाई तकनीक से खेती करते भारतीय किसान

भारत में ड्रिप सिंचाई सिस्टम का उपयोग करते किसान
ड्रिप सिंचाई प्रणाली में पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुँचाया जाता है, जिससे पानी की बचत और पैदावार में वृद्धि होती है।

भारत में किसानों की मुख्य समस्या फसलों की सिंचाई रही है। भारत में 54प्रतिशत भूमि असिंचित रही है।

क्या यह अकड़े भारत जैसे देश जिसकी आधे से अधिक जनसंख्या खेती पर निर्भर हो विकसित भारत के लिए लाभकारी है?

उत्तर है नही इस समस्या का समाधान करने और जल संकट से निपटने के लिए आधुनिक तकनीकें, विशेष रूप से ड्रिप सिंचाई , एक गेम-चेंजर साबित हुई हैं।

इस विस्तृत लेख में हम समझेंगे कि ड्रिप सिंचाई क्या है इसके फायदे क्या हैं, और भारत सरकार की micro irrigation scheme Indiaके तहत किसानों को कितनी सब्सिडी मिलती है।

Data Snippet: भारत में माइक्रो इरिगेशन
  • भारत सरकार के अनुसार माइक्रो इरिगेशन तकनीक से पानी की खपत 30% से 50% तक कम हो सकती है।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को 55% तक सब्सिडी दी जाती है।
  • भारत में माइक्रो इरिगेशन का कवरेज 2026 तक 15 मिलियन हेक्टेयर से अधिक हो चुका है।

भारत में पारंपरिक सिंचाई की समस्या और आधुनिक समाधान

भारत जैसे विभिन्नताओं वाले देश में कहीं कृषि के लिए पर्याप्त मात्रा में जल संसाधन उपलब्ध हैं तो कहीं भू जल और बर्षा जल की भी कमी महसूस की जाती है।

पारंपरिक सिंचाई तकनीकी में जिसमें बाढ़ बनाकर सिंचाई व्यवस्था है में लगभग 40 से 45 प्रतिशत पानी की बर्बादी हो जाती है ।

इस समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा माइक्रो इरिगेशन स्कीम इंडिया चलाया गया। जिससे कम पानी में अधिक फसल (Per Drop More Crop ) का लक्ष्य हासिल किया जा सके ।

इन आधुनिक सिंचाई तकनीकी से न केवल पानी की बचत होती है बल्कि रासायनिक उर्वरक की आवश्यकता भी कम रह जाती है जिससे फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है

Data Snippet: PMKSY-PDMC की उपलब्धियां (अगस्त 2025 तक)

  • कुल कवर किया गया क्षेत्र: 96.83 लाख हेक्टेयर
  • जारी केंद्रीय सहायता: ₹23,232.44 करोड़
  • लाभार्थी किसानों की संख्या: लगभग 86.14 लाख
  • जल उपयोग दक्षता: पारंपरिक सिंचाई की तुलना में 104.67% अधिक कवरेज

 ड्रिप सिंचाई क्या है? (What is Drip Irrigation?)

ड्रिंप सिंचाई में पानी को सीधे पौधों के जड़ों तक पहुंचाया जाता है। इसमें पाइपों का जाल होता है और छोटे छोटे ड्रिंपर्स और एमिटर्स होते हैं जो बूंद बूंद पानी छोड़ते हैं जिससे पर बूंद पौधों के जड़ तक पहुंच जाते हैं ।

ड्रिप सिंचाई सिस्टम कैसे काम करता है

ड्रिप सिंचाई सिस्टम का कार्य करने का तरीका
ड्रिप सिंचाई में पाइप और एमिटर की मदद से पानी बूंद-बूंद करके पौधों की जड़ों तक पहुँचाया जाता है।

ड्रिप सिंचाई तकनीक कैसे काम करती है?

इस तकनीकी में कम दाब पर पानी को प्रवाहित किया जाता है जो फिल्टर से हो कर गुजरते है जिससे अशुद्धियां दूर हो जाती है और पाइप बंद नहीं होता।

इसके बाद यह मुख्य पाइपलाइन और फिर अन्य छोटे छोटे पाइपों के जरिए पौधों तक पहुँचता है। 

यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि पानी मिट्टी में गहराई तक जाए और केवल वहीं गिरे जहाँ पौधे की जड़ें हैं, जिससे अनावश्यक वाष्पीकरण और पानी का बहना रुक जाता है ।

ड्रिप सिंचाई के मुख्य घटक:

ड्रिंप सिंचाई छोटे छोटे प्रमुख तत्वों को मिलकर एक समुचित रूप धारण करता है। इसके मुख्य घटक निम्न हैं:

1.पंप/वाटर सोर्स:

वाटर स्रोत से पानी को उठाने की लिए डिजल बिजली या सोलर पंप का उपयोग किया जाता है।

2.फिल्टरेशन यूनिट: 

पानी की अशुद्धियों को जैसे रेत कचरे या खर पतवार को दूर करने के लिए फिल्टर का उपयोग।

3.मेन और सब-मेन पाइप: 

पानी को खेत के हर हिस्से तक ले जाने के लिए और पौधों के जड़ तक पानी कोपहुंचने के लिए मुख्य पाइप और सेमी मुख्य पाइप का प्रयोग।

4.एमिटर्स/ड्रिपर्स:

छोटे छोटे ड्रॉप पौधों के जड़ पर गिरने के लिए एमिटर्स/ड्रिपर्स का प्रयोग किया जाता है।

5.फर्टिगेशन यूनिट: 

यह सिंचाई के साथ ही पौधों को उर्वरक देने के काम करता है ।

ड्रिप सिंचाई के शानदार फायदे (drip irrigation benefits)

आधुनिक खेती में drip irrigation benefits को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:

पानी की भारी बचत: 

यह तकनीक 30% से 50% तक पानी की बचत करती है । जहाँ बाढ़ सिंचाई में पानी बर्बाद होता है, वहीं ड्रिप सिंचाई केवल जरूरत के अनुसार पानी देती है।

पैदावार में वृद्धि:

पौधों को नियमित रूप से नमी मिलने के कारण फसल की वृद्धि बेहतर होती है। इससे उत्पादन में 20% से 50% तक की वृद्धि देखी गई है ।

उर्वरक दक्षता (Fertigation):

खाद को सीधे पानी में मिलाकर जड़ों तक पहुँचाया जा सकता है। इससे उर्वरक की बर्बादी कम होती है और पौधों द्वारा पोषण का अवशोषण बेहतर होता है।

लागत में कमी:

चूंकि यह प्रणाली स्वचालित हो सकती है, इसलिए मजदूरी की लागत (Labour costs) कम हो जाती है। साथ ही, खरपतवार की वृद्धि भी कम होती है क्योंकि पानी केवल पौधों को मिलता है, पूरे खेत को नहीं।

मिट्टी का स्वास्थ्य: 

मिट्टी का कटाव रुकता है और जमीन की उर्वरता बनी रहती है।

ड्रिप सिंचाई और पारंपरिक सिंचाई में अंतर

ड्रिप सिंचाई बनाम पारंपरिक सिंचाई (Flood Irrigation)

पैरामीटर ड्रिप सिंचाई पारंपरिक सिंचाई
पानी की खपत 40–60% कम अधिक
फसल उत्पादन 20–30% अधिक सामान्य
उर्वरक उपयोग सटीक और कम अधिक खर्च
खरपतवार कम अधिक
कुल लागत शुरुआत में अधिक शुरुआत में कम

भारत में ड्रिप सिंचाई सब्सिडी (drip irrigation subsidy India)

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत सिंचाई क्षेत्र को मजबूत कर रही है। इस योजना का एक प्रमुख घटक Per Drop More Crop (PDMC) है, जो सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देता है।

भारत में माइक्रो इरिगेशन सब्सिडी तुलना

किसान श्रेणी सब्सिडी प्रतिशत अधिकतम भूमि
लघु और सीमांत किसान 55% 5 हेक्टेयर
अन्य किसान 45% 5 हेक्टेयर
पूर्वोत्तर राज्य अधिक सब्सिडी राज्य अनुसार

PMKSY Subsidy का गणित :

किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने के लिए भारी सब्सिडी प्रदान की जाती है। drip irrigation subsidy India की संरचना इस प्रकार है:

1.लघु और सीमांत किसान (Small & Marginal Farmers):

इन किसानों को कुल लागत का 55% सब्सिडी के रूप में मिलता है।

2.अन्य किसान (Other Farmers):

 बड़े किसानों को कुल लागत का 45% सब्सिडी दी जाती है।

सब्सिडी में राज्य और केंद्र का योगदान 

PMKSY Subsidy Funding Structure (केंद्र : राज्य)

राज्य/क्षेत्र का प्रकार केंद्र का हिस्सा राज्य का हिस्सा
सामान्य राज्य 60% 40%
उत्तर-पूर्वी और हिमालयी राज्य 90% 10%
केंद्र शासित प्रदेश (UTs) 100% 0%

स्रोत: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

ड्रिप सिंचाई सब्सिडी के लिए पात्रता (Eligibility)

PMKSY subsidy का लाभ उठाने के लिए किसानों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:

नागरिकता:

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए ।

किसान की श्रेणी:

व्यक्तिगत किसान, सहकारी समितियां, स्वयं सहायता समूह (SHG), और ट्रस्ट सभी पात्र हैं।

भूमि सीमा:

सब्सिडी का लाभ अधिकतम 5 हेक्टेयर प्रति लाभार्थी तक सीमित है ।

जल स्रोत:

किसान के पास सिंचाई के लिए अपना या सुनिश्चित जल स्रोत (बोरवेल, कुआं, नहर) होना चाहिए ।

आधार लिंक: 

प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के लिए आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा होना अनिवार्य है ।

आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराया है।

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required):

1.आधार कार्ड (अनिवार्य) :

पहचान सत्यापन के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।

2.भूमि के कागजात (जमीन की नकल/पट्टा/राजस्व रिकॉर्ड)

इस योजना का लाभ उठाने के लिए भूमि की दस्तावेज होना जरूरी है।

3.बैंक पासबुककी प्रति (सब्सिडी राशि के लिए) 

सब्सिडी को प्राप्त करने के लिए बैंक अकाउंट की जरूरत पड़ती है।

4.पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन का प्रमुख जरूरी तत्व है।

5.जाति प्रमाण पत्रb (SC/ST किसानों के लिए, जहाँ अतिरिक्त प्राथमिकता मिलती है) 

जरूरत पड़ने और कुछ श्रेणीयों में विशेष लाभ हेतु जाति प्रमाण पत्र जरूरी है।

6. निवास प्रमाण पत्र

आवेदक कान्हा का निवासी है उसका प्रमाण पत्र होना चाहिए।

ड्रिप सिंचाई सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें?

1. स्थानीय कार्यालय:

किसान अपने जिले के कृषि विभाग या ब्लॉक स्तर के कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं ।

2.ऑनलाइन पोर्टल:

अधिकांश राज्यों ने अपने 'किसान कल्याण' या 'सूक्ष्म सिंचाई' पोर्टल शुरू किए हैं जहाँ सीधे आवेदन किया जा सकता है ।

3.वेंडर का चयन:

किसान को सरकार द्वारा सूचीबद्ध वेंडरों में से किसी एक को चुनना होता है जो खेत में सिस्टम स्थापित करेगा ।

4.सत्यापन:

सिस्टम लगने के बाद कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा निरीक्षण और सत्यापन किया जाता है।

5.सब्सिडी भुगतान:

सत्यापन के बाद सब्सिडी की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में डायरेक्ट टू बैंक ट्रांसफर के जरिए किसान के बैंक अकाउंट में भेज दी जाती है ।

किन फसलों में ड्रिप सिंचाई सबसे उपयोगी है?

ड्रिप सिंचाई लगभग सभी प्रकार की फसलों के लिए उपयोगी है, लेकिन कुछ विशेष फसलों में इसके परिणाम असाधारण रहे हैं:

नकदी फसलें:

गन्ना और कपास की खेती में ड्रिप सिंचाई प्रणाली बहुत ही उपयोगी रही है।

फल और बागवानी:

फल और बागवानी जिसमे पौधें दूर दूर होते हैं और पानी की बर्बादी रोकने के लिए इस सिस्टम का उपयोग लाभकारी है। इनमें निम्न फल प्रमुख है केला (Banana), अंगूर, अनार, संतरा और आम।

सब्जियां: 

सब्जियों जिनके उत्पादन में पानी की खपत ज्यादा होती है में इसका उपयोग करना चाहिए टमाटर, मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन और गोभी इसमें शामिल है।

फूलों की खेती: 

गुलाब, गेंदा और अन्य व्यावसायिक फूल जिसमें यह तकनीक पैदावार की वृद्धि में सहयोग कर रही है।

गन्ने जैसी फसलों में ड्रिप सिंचाई से न केवल पानी बचता है बल्कि चीनी की मात्रा (Sugar content) में भी सुधार देखा गया है।

भारत में माइक्रो इरिगेशन का भविष्य

निश्चित ही 2026 से भारत में कृषि की सिंचाई आधुनिक एकीकृत और डिजिटल तकनीकी आधारित होने वाला है।

सरका द्वारा M-CADWN (Modernization of Command Area Development and Water Management) जैसी योजनाओं पर ध्यान इस बात घोतक हैl

जिसमें भारत सरकार द्वारा 1600 करोड़ राशि की आवंटन सरकार का इस क्षेत्र में गंभीरता को दर्शाता है । 

भविष्य में, Kisan Rath जैसे मोबाइल ऐप और सौर ऊर्जा से चलने वाले पंपों (PM-KUSUM) को ड्रिप सिस्टम के साथ जोड़ा जा रहा है। 

इससे सुदूर क्षेत्रों में भी किसान बिना बिजली की चिंता किए अपनी फसलों को सुरक्षित कर सकेंगे।

Quick Stats: 2025-26 बजट और निवेश

  • PMKSY कुल बजट (2025-26): ₹8,259.85 करोड़
  • माइक्रो इरिगेशन फंड (MIF): राज्यों को ऋण देने के लिए नवाचार आधारित फंड, जिसमें ब्याज छूट की सुविधा भी शामिल है।
  • जमरानी बांध परियोजना (उत्तराखंड): ₹2,584.10 करोड़ का निवेश, जिससे लगभग 57,000 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता विकसित होगी।

निष्कर्ष

ड्रिंप सिंचाई एक ऐसा तकनीक है जो सुनिश्चित करती है की पानी की हर एक बूंद पौधों की जड़ों तक जाए और एक भी बंद पानी अनुपयोगी कार्य में खर्च न हो।

यह न केवल पानी की बचत की तकनीकी है बल्कि किसानों की उन्नति के मार्ग को परस्त करने का साधन है।

PMKSY सब्सिडी के माध्यम से इन तकनीकी को आम जनता तक पहुंच ने भारतीय खेती की एक नई दिशा प्रदान किया है ।

पानी की बचत ड्रिंप तकनीकी के द्वारा और फैसला का अधिक उत्पादन भविष्य की खेती का अनिवार्य हिस्सा है।

हर किसान को चाहिए कि ड्रिंप इरिगेशन सब्सिडी के माध्यम से अपनी फसल की उपज को बढ़ाएं और अपने खेती को आधुनिक टिकाऊ और लाभदायक व्यवसाय बनाएं।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. क्या मैं 5 हेक्टेयर से अधिक जमीन के लिए सब्सिडी ले सकता हूँ?

A.नहीं, वर्तमान सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सब्सिडी का लाभ प्रति लाभार्थी अधिकतम 5 हेक्टेयर तक ही सीमित है ।

Q2. क्या किराए की जमीन (Leased land) पर ड्रिप सिस्टम के लिए सब्सिडी मिल सकती है?

A.हाँ, जो किसान जमीन पर खेती कर रहे हैं (चाहे मालिक हों या पट्टेदार), वे आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास वैध दस्तावेज हों ।

Q3. सब्सिडी मिलने में कितना समय लगता है?

A.सिस्टम स्थापना और विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद, आमतौर पर 15-45 दिनों के भीतर DBT के माध्यम से राशि खाते में आ जाती है ।

Q4. क्या मुझे ड्रिप सिंचाई के साथ सोलर पंप पर भी सब्सिडी मिल सकती है?

A.हाँ, सरकार PM-KUSUM योजना और PMKSY के माध्यम से एकीकृत सिंचाई समाधानों को बढ़ावा दे रही है ।

Q5. ड्रिप सिंचाई के लिए कौन सा फिल्टर सबसे अच्छा है?

A.यह आपके पानी के स्रोत पर निर्भर करता है। रेत वाले पानी के लिए 'सैंड फिल्टर' और सामान्य कचरे के लिए 'स्क्रीन' या 'डिस्क फिल्टर' उपयोगी होते हैं ।

स्रोत

 आप से सवाल 

क्या अपने ड्रिप सिंचाई योजना का लाभ लिया है अपना अनुभव कॉमेंट में शेयर जरूर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ