ग्राम पंचायत कार्य योजना 2026: गांव में विकास कार्य कैसे तय होते हैं? पूरी प्रक्रिया, 2026 में पूरी गाईड

 ग्राम पंचायत कार्य योजना 2026: GPDP की पूरी प्रक्रिया

ग्राम पंचायत कार्य योजना 2026 और GPDP की प्रक्रिया
ग्राम पंचायत कार्य योजना 2026 में ग्राम सभा, प्राथमिकता निर्धारण, बजट, विकास कार्यों का चयन और निगरानी की प्रक्रिया समझें।


ग्राम पंचायत कार्य योजना (GPDP) एक विस्तृत कार्य करने की रणनीतिक रोड मैप है। इसमें ग्रामीण आवश्यकताओं की छानबीन और “ग्राम सभा" जैसे संस्थान जिसमें ग्रामीण जनता की भागीदारी होती है के सहयोग से ग्रामीणों के लिए तैयार किया जाता है ।

ग्राम पंचायत कार्य योजना (GPDP) के अंतर्गत जो कार्य आते हैं वह है गांवों की समस्याओं को पहचानना, कोई से कार्य महत्वपूर्ण इसका निर्धारण,ग्रामीण विकास के लिए कितना बजट (रिसोर्सेस/Budget) उपलब्ध है यह देखना ,तकनीकी स्वीकृति, विकास कार्यों का क्रियान्वन और निगरानी करना सामिल है।

इस लेख में हम जानेंगे, ग्राम पंचायत कार्य योजना (GPDP) क्या है? ग्राम सभा कार्य योजना क्यों महत्वपूर्ण है?GPDP तैयार करने के स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया इत्यादि।


🏡 ग्राम पंचायत कार्य योजना 2026
📌 ग्राम पंचायत कार्य योजना क्या है?

ग्राम पंचायत कार्य योजना (GPDP) गांव के विकास के लिए तैयार की जाने वाली वार्षिक योजना है। इसमें स्थानीय जरूरतों की पहचान, ग्राम सभा में प्राथमिकताओं पर चर्चा, उपलब्ध संसाधनों और योजनाओं का समन्वय, विकास कार्यों का चयन, बजट, स्वीकृति, क्रियान्वयन और निगरानी जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं।

🔎 1. जरूरत की पहचान
गांव की समस्याओं और आवश्यकताओं का आकलन
🏛️ 2. ग्राम सभा
स्थानीय प्रस्तावों और प्राथमिकताओं पर चर्चा
📊 3. प्राथमिकता
जरूरी विकास कार्यों का चयन
💰 4. संसाधन और बजट
उपलब्ध वित्तीय स्रोतों की पहचान
🛠️ 5. क्रियान्वयन
स्वीकृत विकास कार्यों को लागू करना
👁️ 6. निगरानी
कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा
💡 आसान भाषा में: GPDP केवल सड़क, नाली या भवन बनाने की सूची नहीं है। इसका उद्देश्य गांव की वास्तविक जरूरतों को पहचानकर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार प्राथमिकता तय करना और विकास कार्यों को व्यवस्थित तरीके से लागू करना है।

ग्राम पंचायत कार्य योजना (GPDP) क्या है?

ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) एक ऐसी कार्यप्रणाली है जिसके तहत ग्राम पंचायतें गांव के आर्थिक विकास कार्य और सामाजिक न्याय की रूप रेखा का निर्माण योजना तैयार करती है।

भारत के संविधान अनुच्छेद ”243G“ के अनुसार ग्राम पंचायत गांव के संसाधनों का उपयोग कर के ग्रामीण विकास योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करने के लिए संवैधानिक अधिकार रखती है।

GPDP का कार्य केवल बुनियादी ढांचों, आर्थिक विकास तक ही सीमित नहीं है इसके अंतर्गत आता है शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण जैसे 29 महत्वपूर्ण विषय।


ग्राम पंचायत कार्य योजना 2026 क्यों महत्वपूर्ण है?


भारत की अधिकतम क्षेत्रफल और जनसंख्या गाँव से जुड़ा है “वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत कार्य योजना” ‘भारत को विकसित भारत’ बनाने का आधार है।

1.इस वर्ष की योजना निम्नलिखित कारणों से विशेष है:
यह 16वें वित्त आयोग** (Sixteenth Finance Commission) की शर्तों और दिशानिर्देशों के अनुरूप तैयार की जा रही है।

2. इस योजना का उद्देश्य है निर्धारित “सतत विकास लक्ष्यों”(SDGs) को गांव तक क्रियान्वयन करना, ताकि गांव गरीबी मुक्त, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का निर्माण हो सके।

3.यह योजना “जन योजना अभियान" (People's Plan Campaign - PPC) 2025-26 के तहत तैयार की जा रही है, जो 2 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुआ है।

GPDP तैयार करने की Step-by-Step प्रक्रिया:

एक प्रभावी पंचायत योजना बनाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाता है:


GPDP तैयार करने की Step-by-Step प्रक्रिया 2026

GPDP तैयार करने की Step-by-Step प्रक्रिया में ग्राम सभा, बजट और योजना निर्माण

GPDP तैयार करने में समस्या पहचान, ग्राम सभा, प्राथमिकता निर्धारण, बजट, स्वीकृति, क्रियान्वयन और निगरानी जैसे चरण शामिल होते हैं।


🏡 ग्राम पंचायत कार्य योजना 2026 — Step-by-Step प्रक्रिया
1. 🔎 समस्या की पहचान

गाँव की बुनियादी समस्याओं जैसे पानी, बिजली और सड़कों की कमी को चिन्हित करना।

2. 📋 स्थानीय सर्वे/सुझाव

स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और फ्रंटलाइन वर्कर्स के माध्यम से स्थानीय डेटा एवं सुझाव एकत्र करना।

3. 🏛️ ग्राम सभा का आयोजन

विकास प्रस्तावों पर चर्चा और स्थानीय प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए ग्राम सभा आयोजित करना।

4. ⭐ प्राथमिकता निर्धारण

सीमित संसाधनों में सबसे जरूरी और अधिक प्रभाव वाले कार्यों को पहले चुनना।

5. 💰 संसाधनों की पहचान

वित्त आयोग अनुदान, राज्य अनुदान और पंचायत के स्वयं के आय स्रोत (OSR) का आकलन करना।

6. 🧾 तकनीकी और वित्तीय जांच

प्रस्तावित कार्यों की अनुमानित लागत, तकनीकी व्यवहार्यता और वित्तीय पहलुओं की जांच करना।

7. 🛠️ कार्यों का चयन

उपलब्ध बजट और प्राथमिकताओं के आधार पर अंतिम कार्यों की सूची तैयार करना।

8. 📑 योजना तैयार करना

आवश्यकतानुसार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) और कार्य योजना तैयार करना।

9. 💻 डिजिटल रिकॉर्ड

पंचायत योजना और संबंधित कार्यों का रिकॉर्ड निर्धारित डिजिटल प्रणाली, जैसे eGramSwaraj, में दर्ज करना।

10. ✅ स्वीकृति

लागू नियमों के अनुसार आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृतियां प्राप्त करना।

11. 🚧 क्रियान्वयन

स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा के अनुसार धरातल पर लागू करना।

12. 📊 निगरानी

उपलब्ध डिजिटल उपकरणों और पंचायत स्तर की निगरानी व्यवस्था के माध्यम से कार्यों की प्रगति पर नजर रखना।

📌 आसान क्रम: समस्या पहचान → सर्वे/सुझाव → ग्राम सभा → प्राथमिकता → संसाधन → तकनीकी जांच → कार्य चयन → योजना → डिजिटल रिकॉर्ड → स्वीकृति → क्रियान्वयन → निगरानी


1. समस्या की पहचान: 

गाँव की बुनियादी समस्याओं जैसे पानी, बिजली, या सड़कों की कमी को चिन्हित करना।

2. स्थानीय सर्वे/सुझाव: 

स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और फ्रंटलाइन वर्कर्स के माध्यम से डेटा एकत्र करना ।

3. ग्राम सभा का आयोजन:

योजना के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए विशेष ग्राम सभा आयोजित करना ।

4. प्राथमिकता निर्धारण:

सीमित संसाधनों में सबसे जरूरी कार्यों को पहले चुनना ।

5. संसाधनों की पहचान:

वित्त आयोग अनुदान, राज्य अनुदान और पंचायत के **स्वयं के आय स्रोत** (Own Source Revenue - OSR) का आकलन करना।

6. तकनीकी और वित्तीय जांच:

प्रस्तावित कार्यों की लागत और व्यवहार्यता की इंजीनियरिंग जांच।

7. कार्यों का चयन:

बजट के अनुसार अंतिम कार्यों की सूची तैयार करना।

8. योजना तैयार करना:

विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाना।

9. डिजिटल रिकॉर्ड:

योजना को eGramSwaraj** पोर्टल पर अपलोड करना ।

10. स्वीकृति:

उच्च अधिकारियों या जिला स्तर से तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति।

11. क्रियान्वयन:

स्वीकृत कार्यों को धरातल पर शुरू करना।

12. निगरानी:

"Panchayat NIRNAY" और "Meri Panchayat App"  जैसे डिजिटल उपकरणों से प्रगति देखना ।


ग्राम सभा की भूमिका:


ग्राम सभा पंचायत नियोजन की आत्मा है । "सबकी योजना, सबका विकास"अभियान के तहत ग्राम सभा की मुख्य भूमिकाएँ इस प्रकार हैं:

समीक्षा:

पिछली योजनाओं की प्रगति और अधूरे कार्यों की समीक्षा करना।

सहभागिता:

हाशिए पर रहने वाले समूहों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना ।

पारदर्शिता:

ग्राम पंचायत कार्यालयों में सार्वजनिक सूचना बोर्डों के माध्यम से योजनाओं और बजट का खुलासा करना ।

प्रस्ताव पारित करना:

गाँव के विकास के लिए सामूहिक निर्णय लेकर प्रस्तावों को स्वीकृति देना।


पंचायत योजना में कौन-कौन से कार्य शामिल हो सकते हैं?


पंचायत की योजना में संविधान की "11वीं अनुसूची"  के 29 विषय शामिल होते हैं, जिन्हें 9 व्यापक विषयों (Themes) में बांटा गया है :

1. " गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका पंचायत" (Livelihoods) :

पंचायत का कार्य है कि गांवों में आर्थिक विकास के जरिए गरीबी को समाप्त किया जाए और गांव उन्नत आजीविका के संसाधनों से भरा रहे।

"स्वस्थ पंचायत" (Health):

ग्राम पंचायत का कार्य है अपनी पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव की बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं का निर्माण करें।

3.बाल मित्र पंचायत (Child-friendly Governance) :

बाल मित्र पंचायत का तात्पर्य है गांवों के बच्चों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के पर्याप्त संसाधन मौजूद हो।

4.जल पर्याप्त पंचायत (Water Sufficiency) :

ग्राम पंचायत को अपने क्षेत्र में पर्याप्त पेय जल और खेती के लिए पर्याप्त जल की उपलब्धता का ख्याल रखें।

5.स्वच्छ और हरित पंचायत (Sanitation and Infrastructure) :

ग्राम पंचायत का लक्ष्य होना चाहिए कि अपने क्षेत्र को स्वच्छ और हरियाली से परिपूर्ण रखे।

6.आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा (Infrastructure) :

ग्राम पंचायत अपने बुनियादी ढांचों के निर्माण हेतु पर्याप्त राजस्व खुद से अर्जित कर सके।

7. सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत (Social Justice) :

ग्राम पंचायत को अपने सामाजिक न्यायिक व्यवस्था को दुरुस्त रखना चाहिए जिससे सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत बन सके।

8"सुशासन वाली पंचायत" (Good Governance) :

ग्राम पंचायतों का कार्य भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी होना चाहिए जिससे सुशासन वाली पंचायत का निर्माण हो सके।

9.महिला अनुकूल पंचायत(Women's Empowerment) 

ग्राम पंचायत महिला अनुकूल  होना चाहिए जिससे गांवों के विकास में महिलाओं का भी योगदान हो सके।


बजट और सरकारी योजनाओं का समन्वय:

पंचायतें केवल अपने बजट पर निर्भर नहीं रहतीं, बल्कि वे विभिन्न योजनाओं का अभिसरण (Convergence) करती हैं:

केंद्रीय वित्त आयोग अनुदान:

ग्राम पंचायत बुनियादी सेवाओं जैसे पानी और स्वच्छता के लिए केंद्रीय वित्त आयोग अनुदान का सहयोग प्राप्त करती है।

VPRP:

स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार "ग्राम समृद्धि और लचीलापन योजना" को मुख्य योजना में शामिल करना ।

मनरेगा (MGNREGA):

जल संरक्षण और रोजगार सृजन के कार्यों के लिए केंद्र की मनरेगा योजना का समायोजन ।

स्वयं का राजस्व (OSR):

पंचायत द्वारा वसूले गए टैक्स , फीस का निवेश और पंचायत के संपत्तियों से प्राप्त राजस्व।


eGramSwaraj की भूमिका:


eGramSwaraj पोर्टल पंचायतों के लिए एक एकीकृत डिजिटल मंच है । 2026-27 की योजना के लिए इसे और भी बेहतर बनाया गया है । इसके प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:

योजना अपलोड करना:

सभी ग्राम पंचायतों को अपनी GPDP इसी पोर्टल पर डालनी अनिवार्य है।

डेटा-आधारित नियोजन:

"Panchayat Advancement Index (PAI)" के माध्यम से विकास के स्तर को मापना ।

पारदर्शिता:

भुगतान की स्थिति और कार्यों की प्रगति को ऑनलाइन ट्रैक करना।


ग्राम पंचायत कार्य योजना का Practical Example:


यहाँ एक काल्पनिक ग्राम पंचायत "आदर्शपुर" की 2026-27 की योजना का उदाहरण दिया गया है:

तालिका: ग्राम पंचायत आदर्शपुर कार्य योजना 2026-27 (उदाहरण मात्र)

📊 उदाहरण: ग्राम पंचायत कार्य योजना 2026
प्राथमिकता कार्य का विवरण अनुमानित लागत संभावित स्रोत अपेक्षित लाभ
1 🚰 हर घर नल से जल कनेक्शन ₹5,00,000 16वां वित्त आयोग 100% स्वच्छ पेयजल आपूर्ति
2 ☀️ सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापना ₹2,00,000 पंचायत OSR / अनुदान ऊर्जा की बचत और सुरक्षा
3 ♻️ सामुदायिक खाद गड्ढे (Compost Pits) ₹1,50,000 मनरेगा + स्वच्छता ग्रांट कचरा प्रबंधन और स्वच्छता
4 💻 पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी ₹3,00,000 जिला विकास निधि शिक्षा और सुशासन
5 🏫 प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत ₹2,50,000 ग्राम विकास निधि बेहतर शैक्षिक वातावरण
कुल उदाहरणीय लागत ₹14,00,000 ⚠️ केवल उदाहरण के लिए
📌 महत्वपूर्ण नोट: ऊपर दी गई लागत, कार्यों और संभावित वित्तीय स्रोतों की जानकारी केवल उदाहरण के लिए है। वास्तविक ग्राम पंचायत में किसी कार्य की लागत, पात्रता, वित्तीय स्रोत और स्वीकृति संबंधित सरकारी दिशा-निर्देश, उपलब्ध बजट तथा स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

ग्राम पंचायत और GPDP: eGramSwaraj के प्रमुख आंकड़े

ग्राम पंचायत और GPDP के eGramSwaraj आंकड़े 2025
eGramSwaraj पर 29 जुलाई 2025 तक दर्ज ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत और जिला पंचायत विकास योजनाओं का Data Snapshot।
📊 Data Snapshot: ग्राम पंचायत और GPDP

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पंचायत नियोजन और विकास योजनाओं की डिजिटल प्रगति को eGramSwaraj पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है।

📋
कुल अपलोड की गई योजनाएं
18.13 लाख+
2019-20 से 2025-26 तक
🏡
ग्राम पंचायत विकास योजनाएं
17.73 लाख+
GPDP
🏢
ब्लॉक पंचायत विकास योजनाएं
35,755
BPDP
🏛️
जिला पंचायत विकास योजनाएं
3,469
DPDP
📌 आंकड़ों का स्रोत: eGramSwaraj पोर्टल
स्थिति: 29 जुलाई 2025
⚠️ नोट: आंकड़े दिए गए स्रोत और निर्दिष्ट तारीख की स्थिति को दर्शाते हैं। समय के साथ eGramSwaraj पर उपलब्ध आंकड़ों में परिवर्तन हो सकता है।

Comparison / Process Table: योजना निर्माण का सारांश:


🏡 ग्राम पंचायत कार्य योजना — मुख्य चरण
चरण क्या होता है मुख्य भूमिका
🔎 समस्या पहचान गाँव की स्थानीय जरूरतों और समस्याओं का सर्वे नागरिक, स्वयं सहायता समूह
🏛️ ग्राम सभा प्रस्तावों पर चर्चा और नियमानुसार अनुमोदन ग्राम सभा के सदस्य, जनप्रतिनिधि
⭐ प्राथमिकता सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी कार्यों का चयन पंचायत कार्यकारिणी
📋 योजना निर्माण बजट और उपलब्ध संसाधनों का मिलान पंचायत सचिव और तकनीकी टीम
🛠️ क्रियान्वयन स्वीकृत विकास कार्यों को धरातल पर लागू करना संबंधित एजेंसी और पंचायत
📊 निगरानी कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जांच नागरिक और डिजिटल पंचायत प्रणालियां
💻 eGramSwaraj Portal
पंचायतों की योजना, प्रोफाइल, कार्यों और संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड की जानकारी के लिए आधिकारिक eGramSwaraj Portal → का उपयोग किया जा सकता है।


पंचायत योजना में आम गलतियां:

अक्सर पंचायतों में कुछ कमियां जो निम्नलिखित है रह जाती हैं, जिन्हें सुधारना आवश्यक है:

भागीदारी की कमी:

अक्सर कई जागरूक नागरिक मात्र इस लिय ग्राम सभा में शामिल नहीं होता है क्योंकि वह गांवों में कम रहता है या किसी अन्य कारण से भी वह ग्राम सभा में निरंतर उपस्थित नहीं रहते।

लेकिन ग्राम सभा में केवल कुछ लोगों की उपस्थिति से योजना समावेशी नहीं रह पाती ।

डेटा एंट्री में त्रुटि:

 ग्राम पंचायत के निर्वाचित या नियुक्त सदस्यों के द्वारा जानबूझकर या गलती से eGramSwaraj पोर्टल पर गलत आंकड़े या अधूरी जानकारी अपलोड कर देते है जिसको निगरानी और सोशल ऑडिट के माध्यम से से सुधारा जा सकता है।

सिर्फ निर्माण पर ध्यान:

ग्राम पंचायत द्वारा अक्सर केवल बुनियादी ढांचों के निर्माण पर ही ध्यान रहता है जबकि वह स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक न्याय जैसे विषयों को नजरअंदाज कर देते हैं।

रखरखाव की अनदेखी:

नई संपत्ति बनाना लेकिन पुरानी संपत्तियों के रखरखाव के लिए बजट न रखना।


प्रभावी और पारदर्शी पंचायत योजना कैसे बनाएं?

एक बेहतर योजना के लिए इन डिजिटल उपकरणों और प्रक्रियाओं का उपयोग करना लाभकारी सिद्ध होगा:

Meri Panchayat App:

यह एक उपयोगी ऑनलाइन यंत्र है जिसके द्वारा ग्रामीण नागरिक अपने सुझाव सरकार तक आसानी से पहुंचा सकता है।

Panchayat NIRNAY:

 यह app का उपयोग निर्णय लेने की प्रक्रिया को डिजिटल रिकॉर्ड में रखने के लिए होता है।

SabhaSaar:

 इसका उपयोग ग्राम पंचायत की ग्राम सभा की चर्चाओं को प्रभावी बनाने के लिए किया जा सकता है।

Public Information Boards:

गाँव के सार्वजनिक स्थानों पर बजट और खर्च का विवरण प्रदर्शित करना , इस ऐप का काम है।


2030 तक पंचायत Planning का भविष्य:

भारत सरकार का लक्ष्य 2030 ताक पंचायतों को पारदर्शिता ऑनलाइन गतिशील और पारदर्शी प्रणाली के उपयोग के द्वारा "आत्मनिर्भर पंचायत " बनाना है।

भविष्य की ग्राम पंचायत योजनाएं पूरी तरह से सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) पर आधारित होंगी। 

लक्ष्य यह है कि ग्राम पंचायतें अपने द्वारा ही अपने ग्रामीण विकास के लिए "स्वयं के राजस्व (OSR)" प्राप्त करने में सक्षम हों, ताकि इन्हें राज्य के या केंद्र सरकार के अनुदानों पर निर्भर न रहना पड़े।

ध्यान रहे आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत का सीधा सा अर्थ है आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर गांव, आत्मनिर्भर भारत का प्रथम सीढ़ी है।"विकसित पंचायत"  ही "विकसित भारत"  की नींव बनेगी।

निष्कर्ष:

ग्राम पंचायत कार्य योजना (GPDP) एक सरकारी खानापूर्ति मात्र नहीं है बल्कि यह एक रोड मैप है जो ग्गांवों के आवश्यकताओं को जमीन पर क्रियान्वन करने का जरिया है।

यह नागरिक बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने वाला और ग्रामीण निवासियों का जीवन स्तर को सुधारने के लिए बनाया गया है।

लेकिन उसके लिए आवश्यक है ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक होना और साथ ही ग्राम सभा जैसे उपयोगी संस्थाओं में सक्रियता के साथ भाग लेना।

जब जागरूक ग्रामीण ग्राम सभा में सक्रियता के साथ समलित होगा, ग्रामीण जरूरतों को सभा में रखेगा, वास्तव में तब ही ग्राम पंचायत सशक्त रूप से ग्रामीण विकास में आगे बढ़ेगा।

आज हमें डिजिटल तकनीक और पारदर्शी प्रक्रियाओं के साथ है इसका सही उपयोग के द्वारा नागरिक अपनी पंचायतों को खुशहाल और आत्मनिर्भर बना सकते हैं।


FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q.1. ग्राम पंचायत कार्य योजना क्या है?

A. यह ग्राम पंचायत द्वारा आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय के लिए तैयार किया गया एक वार्षिक दस्तावेज है, जिसमें गाँव के विकास कार्यों और बजट का पूरा विवरण होता है।

Q.2. GPDP का पूरा नाम क्या है?

A.  GPDP का पूरा नाम **Gram Panchayat Development Plan** (ग्राम पंचायत विकास योजना) है ।

Q.3. ग्राम पंचायत विकास योजना कैसे बनती है?

A. यह ग्राम सभा में स्थानीय लोगों की चर्चा, समस्याओं की पहचान, बजट की उपलब्धता और प्राथमिकताओं के निर्धारण के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से बनाई जाती है ।

Q.4. ग्राम सभा की क्या भूमिका है?

A. ग्राम सभा योजना के प्रस्तावों पर चर्चा करती है, प्राथमिकताओं को मंजूरी देती है और पिछले कार्यों की समीक्षा व निगरानी करती है।

Q.5. योजना में कौन-कौन से कार्य शामिल हो सकते हैं?

A. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सड़क निर्माण और आजीविका जैसे संविधान के 11वीं अनुसूची में शामिल 29 विषय हो सकते हैं ।

Q.6. eGramSwaraj क्या है?

A. यह एक एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल है जहाँ पंचायतों की योजना, बजट, भुगतान और विकास कार्यों की रिपोर्ट डिजिटल रूप से उपलब्ध रहती है ।

आप से सवाल:

आपको अनुसार क्या ग्राम पंचायत कार्ययोजना ग्राम विकास में सहायक होती है? अपना विचार कॉमेंट में रखें। लेख जानकारी पूर्ण लगा तो शेयर और सबस्क्राइब करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ