BRI vs IMEC: कौन सा कॉरिडोर वैश्विक व्यापार का भविष्य है? | भारत बनाम चीन की Connectivity Strategy(2026

 BRI vs IMEC: Global Trade Corridor की तुलना

BRI vs IMEC की तुलना दिखाती featured image
BRI और IMEC वैश्विक व्यापार और connectivity के दो महत्वपूर्ण मॉडल हैं, जिनकी scale, geographical reach और strategic focus अलग-अलग हैं।


आज का वैश्विक व्यापार समुद्री जहाज़ों और बंदरगाहों तक सीमित नहीं रह गया। बदलती भू राजनीतिक परिस्थितियां, सप्लाई चेन में हो रही रुकावटें और बदलाव व्यापार के विकल्पों को तलाशने के लिए विवश कर रही है।

ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक प्रतियोगिता ने आज यह प्रश्न खड़ा कर दिया है कि एक देश से दूसरे देश तक वस्तुओं के पहुंचने के लिए किस व्यापार मार्ग का उपयोग सुरक्षित होगा।

इन विकल्पों मे ही एक विकल्प BRI ( Belt and Road Initiative) और। IMEC (India-Middle East-Europe Economic Corridor (IMEC)।

सामान्यतः इन दोनों को भारत और चीन के बीच connectivity competition के रूप में देखा जाता रहा है। लेकिन वास्तव में यह तुलना थोड़ा जटिल है।

वास्तविक तुलना की बात की जाए तो BRI का भौगोलिक और ढांचा निर्माण की व्यवस्था अत्यंत बड़ी है। वहीं IMEC भारत को खड़ी देशों के साथ यूरोप को समुद्री सड़क और रेल मार्ग के साथ जोड़ता है।

अब प्रश्न यह उठता है की IMEC क्या BRI को चुनौती दे सकता है, यहां प्रश्न विकल्पों की नहीं है बल्कि भविष्य बहुविकल्पी मार्गों को अपनाने का है।


🌍 BRI vs IMEC: मुख्य अंतर

BRI और IMEC में मुख्य अंतर यह है कि BRI चीन के नेतृत्व वाला व्यापक वैश्विक connectivity network है, जबकि IMEC भारत, Middle East और Europe को जोड़ने वाला targeted multimodal economic corridor है।

🔴 BRI
चीन के नेतृत्व वाला व्यापक global connectivity network। इसकी ताकत मुख्य रूप से बड़े geographical scale और infrastructure footprint में है।
🟢 IMEC
भारत, Middle East और Europe को जोड़ने वाला multimodal economic corridor। इसकी प्रमुख संभावना supply-chain diversification और India-Europe connectivity में है।
📌 निष्कर्ष
BRI आज scale और infrastructure footprint में आगे है, जबकि IMEC supply-chain diversification और India-Europe connectivity में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


BRI क्या है?

BRI यानी Belt and Road Initiative यह चीन के द्वारा 2013 में प्रस्तावित international connectivity और infrastructure कि पहल है।

BRI को केवल व्यापार मार्ग के तौर पर देखना गलत होगा BRI के तहत आने वाले देशों में सड़क और रेल परिवहन के साथ बुनियादी ढांचों का निर्माण भी शामिल है।

इसमें निम्नलिखित तत्व  प्रमुखता से शामिल हैं:

1.रेलवे और सड़कें

2.बंदरगाह

3.ऊर्जा के बुनियादी ढांचे 

4.पाईप लाइंस 

5.logistics facilities

6.digital infrastructure

7.industrial और economic zones

8.जमीनी तथा समुद्री यातायात के साधन 

World Bank के एक विस्तृत अध्ययन ने BRI से जुड़े transport corridors को लगभग 70 देशों तक फैले network के रूप में प्रकाशित किया था।

और साथ ही इसके आर्थिक लाभ के साथ debt sustainability, transparency, पर्यावरण पर भी ध्यान दिया था।

इसलिए China BRI की सबसे बड़ी ताकत इसका बड़ी भौगोलिक स्थिति है। यह Asia को Europe और Africa सहित विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने वाले कई जमीन और समुद्री मार्ग का ढांचा बनाता है।

IMEC क्या है?

IMEC यानी India-Middle East-Europe Economic Corridor भारत, Middle East और Europe के बीच एक आधुनिक multimodal connectivity corridor की परिकल्पना है।

इसकी घोषणा सितंबर 2023 में नई दिल्ली में G20 Summit के दौरान हुई थी। इसके Memorandum of Understanding पर भारत, अमेरिका, Saudi Arabia, UAE, European Union, फ्रांस , जर्मनी और इटली ने हस्ताक्षर किए थे।

IMEC के ढांचागत और कार्यान्वयन के आधार पर दो हिस्सों में बांटा जा सकता है जो निम्नलिखित है:

1. पूर्वी गलियारा (Eastern Corridor) —  यह भारत से प्रारंभ हो कर खड़ी देशों पर समाप्त होता है।

2. उत्तरी गलियारा (Northern Corrridor) — यह अरब की खड़ी देशों से आरम्भ हो कर यूरोप तक जाता है।

इसके प्रस्तावित  बुनियादी ढांचों में रेल, समुंद्री मार्ग, digital connectivity, electricity transmission और clean hydrogen जैसी सुविधाएं शामिल हैं। 

मूल MoU के अनुसार इसका उद्देश्य trade facilitation, supply-chain security, connectivity और economic integration को बढ़ावा देना है।

इसका मतलब है कि IMEC केवल “एक रेल लाइन” नहीं है। यह Port + Ship + Rail + Energy + Digital Connectivity को जोड़ने की कोशिश है।

BRI vs IMEC — मुख्य अंतर

BRI vs IMEC में मुख्य अन्तर निम्नलिखित डाटा को देख कर कर सकते हैं:
🌍 BRI vs IMEC — मुख्य अंतर
आधार 🔴 BRI 🟢 IMEC
शुरुआत 2013 2023
मुख्य पहल China-led India, EU, US और Middle East partners की साझेदारी
भौगोलिक दायरा Multi-regional / Global India–Middle East–Europe
प्रमुख उद्देश्य व्यापक connectivity Strategic multimodal connectivity
Infrastructure 🚆 Rail, 🛣️ Road, ⚓ Ports,
🛢️ Pipelines, 💻 Digital
⚓ Ports, 🚆 Rail,
⚡ Energy, 💻 Digital
प्रमुख क्षेत्र Asia, Europe, Africa और अन्य क्षेत्र India, Gulf, Middle East और Europe
Strategic Focus China-linked global connectivity India-Europe और regional connectivity
वर्तमान स्थिति अनेक existing projects वाला व्यापक network Developing / implementation phase
प्रमुख चुनौती Debt, governance, geopolitical और commercial risks Regional instability, financing और implementation
📌 मुख्य निष्कर्ष
यह तुलना यह भी दिखाती है कि BRI vs IMEC difference केवल देशों का अंतर नहीं है। दोनों की institutional structure और geographical ambition अलग है।

BRI vs IMEC: Belt and Road Initiative और IMEC में मुख्य अंतर

BRI vs IMEC की तुलना में Belt and Road Initiative और India Middle East Europe Economic Corridor का अंतर दर्शाता इन्फोग्राफिक
BRI एक व्यापक China-led global connectivity network है, जबकि IMEC India, Middle East और Europe को जोड़ने वाला targeted multimodal corridor है।

📊 Data Snapshot: BRI vs IMEC
Indicator 🔴 BRI 🟢 IMEC
Launch 2013 2023
Geographic Scope Multi-regional / Global India–Middle East–Europe
Core Model Multi-project connectivity network Multimodal economic corridor
Key Infrastructure 🚆 Rail, 🛣️ Road, ⚓ Ports,
🛢️ Pipelines, 💻 Digital
⚓ Ports, 🚆 Rail,
⚡ Energy, 💻 Digital
Strategic Focus Broad global connectivity India-Europe connectivity एवं diversification
Current Status अनेक projects वाला established network अभी पूर्ण operational corridor नहीं
⚠️ महत्वपूर्ण
BRI और IMEC की तुलना केवल investment, route length या projects की संख्या से करना उचित नहीं है। BRI एक व्यापक global framework है, जबकि IMEC एक अधिक targeted corridor architecture है।


भारत सरकार ने अप्रैल 2025 में कहा था कि IMEC के पूरी तरह विकसित होने पर logistics cost में 30% तक और transportation time में 40% तक कमी की संभावना हो सकती है। 

यह एक भारतीय सरकारी आकलन है, इसलिए इसे guaranteed outcome नहीं बल्कि projected benefit के रूप में देखना चाहिए।

BRI की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

Bri की सबसे बड़ी ताकत निम्नलिखित हैं:

1. विशाल geographical network

BRI की सबसे बड़ी शक्ति उसका व्यापक geographical footprint है। China ने पिछले एक दशक में Asia, Europe, Africa और अन्य क्षेत्रों में infrastructure connectivity को अपनी विदेश आर्थिक नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है।

2. Existing infrastructure

BRI की तुलना में IMEC की एक बड़ी कमजोरी यह है कि BRI के तहत कई projects पहले से मौजूद हैं या operational हो चुके हैं।

इससे China को logistics network, ports, rail connectivity और industrial supply chains में एक शुरुआती बढ़त मिलती है।

3. China की manufacturing capacity:

China दुनिया की प्रमुख manufacturing economies में से एक है। इसलिए BRI केवल यातायात infrastructure नहीं है; इसके पीछे manufacturing, exports, ports और logistics की बड़ी economic ecosystem भी है।

4. Multiple routes:

एक ही route पर निर्भर रहने के बजाय BRI अलग-अलग land और maritime pathways विकसित करता है। इससे China को विभिन्न markets तक पहुंच के कई विकल्प मिलते हैं।

BRI की चुनौतियां:

हालांकि BRI को केवल सफलता की कहानी के रूप में देखना भी सही नहीं होगा।

इसके सामने प्रमुख प्रश्न निम्नलिखित हैं की क्या यह:

1. ऋण के जाल में तो नहीं फंसता 

2.प्रोजेक्ट में पारदर्शिता है या नहीं 

3. पर्यावरण प्रभावित तो नहीं कर रहा है 

4. राजनीतिक अस्थिरता तो नहीं दे रहा 

4. स्थानीय विपक्षी को बढ़ावा तो नहीं दे रहा 

5. वाणिज्यिक पारदर्शिता तो है न

6. रणनीतिक रूप से आश्रित तो नहीं कर रहा है 

World Bank ने भी BRI projects के संभावित economic benefits के साथ debt, transparency, governance और environmental/social risks को महत्वपूर्ण माना था।

IMEC की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

IMEC की सबसे बड़ी ताकत उसका strategic focus है।

1. India-Europe Trade Route:

भारत के लिए Europe एक महत्वपूर्ण economic market है। बेहतर multimodal connectivity भारतीय निर्यातक के लिए समय, logistics और supply-chain planning को प्रभावित कर सकती है।

2026 में EU और India के बीच strategic partnership तथा मजबूत और संकट के समय भी जारी रहने वाली आपूर्ति शृंखला पर सहयोग को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

यूरोपीय यूनियन  के अनुसार 2025 में दोनों के बीच goods trade 118 billion यूरो का रहा।

2. Multimodal transport:

IMEC का मॉडल ship-to-rail connectivity पर आधारित है। यानी माल को केवल समुद्र से भेजने के बजाय maritime और rail networks को एक integrated system में जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

3. Gulf की strategic location:

UAE और Saudi Arabia Asia, Middle East और Europe के बीच महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थान रखते हैं। इसलिए Gulf infrastructure IMEC के लिए निर्णायक हो सकता है।

4. Energy और digital connectivity:

IMEC का महत्व केवल containers तक सीमित नहीं है। मूल MoU में electricity और digital connectivity cables तथा clean hydrogen infrastructure की संभावना भी शामिल की गई है।

2025 में EU ने EU-Africa-India Digital Corridor को IMEC framework के तहत एक concrete delivery के रूप में आगे बढ़ाया।

इससे पता चलता है कि IMEC Corridor को भविष्य में physical और digital connectivity दोनों के architecture के रूप में विकसित किया जा सकता है।


IMEC के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां:


IMEC के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां | Geopolitics, Financing & Security
IMEC के सामने प्रमुख चुनौतियां जैसे Middle East geopolitics, security risks, financing और infrastructure implementation दर्शाता इन्फोग्राफिक
IMEC की सफलता Middle East की geopolitical stability, infrastructure financing, cross-border coordination, security और multimodal connectivity के सफल implementation पर निर्भर करेगी।


IMEC की संभावना बड़ी है, लेकिन इसकी implementation आसान नहीं है।

सबसे बड़ी चुनौती West Asia की भू राजनीति है। मध्य पूर्व में सुरक्षा संबंधित तनाव, स्थानीय दुश्मनी और maritime chokepoints किसी भी बड़े infrastructure corridor की संचालन को को प्रभावित कर सकते हैं।

इसके अलावा निम्नलिखित चुनौतियां भी महत्वपूर्ण हैं :


सीमा-पार समन्वय

बुनियादी ढांचे के लिए वित्तपोषण

अलग-अलग देशों की रेल प्रणालियों के बीच बेहतर तालमेल

राजनीतिक स्थिरता 

सुरक्षा 

स्थानीय संघर्ष 

2025 में यूरोपीय आयोग ने IMEC के विभिन्न हिस्सों को लागू करने की दिशा में संबंधित पक्षों, वित्तीय संस्थानों और साझेदार देशों के साथ सहयोग आगे बढ़ाने की बात कही थी। 

यूरोपीय संघ ने बुनियादी ढांचे और डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ी व्यवहार्यता जांच (Feasibility Studies) तथा परियोजनाओं के लिए ‘Global Gateway’ के माध्यम से सहयोग की संभावना भी व्यक्त की थी।

इसलिए 2026 में IMEC को fully operational BRI का सीधा बराबर मानना सही नहीं होगा। यह अभी development और implementation की प्रक्रिया में है।


क्या IMEC वास्तव में BRI को चुनौती दे सकता है?

इस सवाल का जवाब तीन स्तरों पर समझना चाहिए।

Scale — BRI आगे

Geographical scale और existing infrastructure footprint के मामले में BRI स्पष्ट रूप से आगे है।

Strategic India-Europe Connectivity — IMEC की बड़ी संभावना

भारत और Europe को Gulf के माध्यम से जोड़ना IMEC को एक focused strategic advantage देता है।

Supply-chain diversification — IMEC महत्वपूर्ण विकल्प

आज कंपनियां केवल सबसे सस्ता route नहीं देखतीं। वे यह भी देखती हैं कि supply chain कितनी resilient और diversified है।

यही IMEC की सबसे महत्वपूर्ण strategic value हो सकती है।

भारत के लिए IMEC क्यों महत्वपूर्ण है?

भारत के लिए India IMEC केवल यातायात project भर ही नहीं है।इसके कई रणनीतिक फायदे हो सकते हैं:

पहला, Europe के साथ बेहतर व्यापार संबंध। दूसरा, खड़ी देशों के साथ आर्थिक और बुनियादी ढांचों के बीच तन्मयता। तीसरा, supply chains का विकल्प।

चौथा, energy और clean-energy connectivity की संभावनाएं।

पांचवां, भरतीय मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को नए logistics विकल्प।

छठा, भारत की रणनीतिक स्वायतता को मजबूत करने की संभावना।

भारत सरकार IMEC को केवल China के alternative के रूप में नहीं बल्कि trade, connectivity और economic integration के व्यापक platform के रूप में प्रस्तुत करती रही है। 

2026 में भारत और Italy ने भी IMEC implementation के लिए connectivity infrastructure पर concrete projects बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Global Trade का भविष्य — BRI vs IMEC या दोनों?

वैश्विक व्यापार का भविष्य शायद किसी एक corridor की monopoly नहीं होगा।

आज दुनिया Suez Canal, Red Sea, Strait of Hormuz और अन्य strategic chokepoints की vulnerabilities देख चुकी है।

UNCTAD के अनुसार, समुद्री व्यापार में रुकावटों और जहाजों के मार्ग बदलने के कारण यात्रा की दूरी और परिवहन लागत पर दबाव बढ़ा है। UNCTAD की 2025 की ‘Review of Maritime Transport’ रिपोर्ट के अनुसार, मई 2025 तक Suez Canal से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों का कुल भार (टन भार) 2023 के स्तर की तुलना में लगभग 70% कम था।

2026 में भी UNCTAD ने भू-राजनीतिक तनाव और Strait of Hormuz जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में संभावित रुकावटों के बीच वैकल्पिक व्यापार मार्गों के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।

इसलिए भविष्य में निम्न corridors एक साथ महत्वपूर्ण हो सकते हैं:

- BRI

- IMEC

- INSTC

- Arctic Shipping Route

- Middle Corridor

- Development Road

- Suez Canal

यह Global Trade Corridor system एक interconnected network की तरह काम कर सकता है।

2030 तक कौन आगे रह सकता है?

Scenario 1 — BRI Dominates

अगर  चीन बुनियादी ढांचों में निवेश, manufacturing integration और overseas connectivity को लगातार बढ़ाता है, तो BRI का scale advantage बना रह सकता है।

Scenario 2 — IMEC Gains Momentum

अगर Middle East में stability बढ़ती है, financing और infrastructure agreements मजबूत होते हैं तथा India-Europe trade तेजी से बढ़ता है, तो IMEC एक महत्वपूर्ण India-Europe trade विकल्प बन सकता है।

Scenario 3 — Multi-Corridor World

सबसे संभावित scenario यह हो सकता है कि कोई एक corridor पूरी दुनिया का व्यापार नियंत्रित न करे।

BRI Asia और अन्य क्षेत्रों में अपनी भूमिका बनाए रखे, IMEC India-Europe connectivity को मजबूत करे और INSTC, Middle Corridor तथा Arctic routes जैसे विकल्प भी विकसित हों।

यानी भविष्य competition के साथ diversification का हो सकता है।

निष्कर्ष: 

जब प्रश्न यह किया जाता है कि “कौन सा कॉरिडोर वैश्विक व्यापार का भविष्य है?” तो इसका उत्तर इतना सरल और आसान नहीं है।

जब बात बुनियादी ढांचे और भौगोलिक स्थिति की जाती है तो BRI वर्तमान कहीं आगे है लेकिन IMEC के भविष्य पर भी प्रश्न खड़े नहीं किए जा सकते।

IMEC लक्ष्य आधारित संरचना के आधार पर काफी बेहतर है, इसकी विशेषता है “भारत को खड़ी देशों से होते हुए यूरोप तक का संचालन जिस्मों समुद्री मार्ग, रेल नेटवर्क, ऊर्जा और डिजिटल ढांचा का सम्मिश्रण।

अतः यह अनुचित प्रश्न होगा की कौन किससे बेहतर है बल्कि सही प्रश्न यह है कि क्या दोनों एक साथ अपनी विशेषताओं के साथ उपयोगी नहीं हो सकते?

भविष्य कई वैकल्पिक मार्गों का है क्योंकी किसी भी मार्ग में किसी भी प्रकार की चुनौती आने पर किसी दूसरे मार्ग का विकल्प हमेशा मौजूद रहे।

FAQs(अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q.1. BRI और IMEC क्या हैं?

A. BRI यानी Belt and Road Initiative चीन की 2013 में शुरू हुई व्यापक infrastructure और connectivity initiative है। IMEC यानी India-Middle East-Europe Economic Corridor 2023 में घोषित India-Middle East-Europe multimodal connectivity initiative है।

Q.2. BRI की शुरुआत कब हुई?

A. BRI की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसका उद्देश्य infrastructure, trade और connectivity के माध्यम से China तथा विभिन्न देशों के बीच आर्थिक संबंध को मजबूत करना था।

Q.3. IMEC की शुरुआत कब हुई?

IMEC की घोषणा सितंबर 2023 में नई दिल्ली G20 Summit के दौरान हुई थी। इसके MoU पर India, US, Saudi Arabia, UAE, EU, France, Germany और Italy ने हस्ताक्षर किए थे।

Q.4. BRI और IMEC में सबसे बड़ा अंतर क्या है?

A. सबसे बड़ा अंतर भगौलिक स्थिति और बुनियादी ढांचा विकास का है। 

Q.5. क्या IMEC, BRI को चुनौती दे सकता है?

A.  IMEC ,BRI को कुछ रणनीतिक क्षेत्रों में चुनौती दे सकता है, लेकिन वर्तमान स्थिति पर दोनों बराबर नहीं हैं। BRI एक तैयार मार्ग है बुनियादी ढांचा कई जगहों पर हो चूके हैं। जबकि IMEC अभी शुरुआती दौर में है।

आप से सवाल :

आपको क्या लगता है BRI और IMEC दोनों में प्रमुख अन्तर क्या है? अपना उत्तर कॉमेंट में दर्ज करें। लेख अच्छा लगे तो शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ