Treasury Officer कैसे बनें? Qualification, Salary & Guide 2026

Treasury Officer Career Guide 2026 | Salary, Qualification & Exams

Treasury Officer कैसे बनें 2026 – Qualification, Salary, Exams और बैंक ट्रेजरी विभाग करियर गाइड
Treasury Officer Career Guide 2026: जानिए qualification, exams, salary, treasury department jobs और बैंक ट्रेजरी विभाग में करियर बनाने का पूरा तरीका।

भारत आज दुनियां का सबसे तेज गति से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था है, इस अर्थव्यवस्था को संचालित करने के लिए आवश्यकता होती है फाइनेंस और इकनॉमी के विशेषज्ञों का।

इसको ध्यान में रखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैंकिंग और निवेश के क्षेत्र में आपार संभावनाएं है।

अगर आप फाइनेंस के क्षेत्र में एक हाई-प्रोफाइल करियर बनाना चाहते हैं , तो Treasury Officer की भूमिका आपके लिए सबसे शानदार विकल्पों में से एक हो सकती है।

अब चाहे गवर्मेंट Treasury विभाग हो बैंक Treasury या कॉर्पोरेट Treasury डिपार्टमेंट हो,इस गाइड में हम जानेंगे कि आप 2026 में एक सफल Treasury Officer कैसे बन सकते हैं।

Treasury Officer कौन होता है? (Meaning & Profile):

Treasury Officer अर्थात खजांची जिस प्रकार राजतंत्र में राज्य के खजाने को प्रबंधन करने के लिए एक खजांची होता था उसी प्रकार Treasury Officer किसी संस्थान के वित्तीय गतिविधियों का प्रबंधक और रखवाला होता है।

उदाहरण के लिए किसी कॉर्पोरेट संस्थान के Treasury Officer का काम होता है कि रोज़मर्रा के खर्चों के लिए पर्याप्त कैश (Liquidity) का योजना बना सके और अतिरिक्त बचे धन को सही जगह निवेश करे ताकि इस धन से अच्छा रिटर्न मिल सके।

बैंक ट्रेजरी विभाग क्या करता है? (Work of Bank Treasury Department):

बैंक के ट्रेजरी विभाग का कार्य जिम्मेदारी भरा होता है यह केवल नोटों के गिनती तक ही सीमित नहीं होता इनके कार्य निम्नलिखित है:

1 Liquidity Management:

बैंक में रोज पैसों का जमा और निकासी होता है बैंक के ट्रेजरी विभाग यह सुनिश्चित करता है कि इन लेनदेन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो और इनका लेखा जोखा भी त्रुटि रहित हो।

2.Asset-Liability Management (ALM):

बैंक का एक काम लोगों को ऋण देना भी होता है और इनका रिवेन्यू का मुख्य साधन भी यह विभाग ऋण और जमा राशि के संतुलन बनाए रखने का कार्य भी करता है।

3.Forex Trading:

बैंक का काम विदेशी मुद्रा का खरीद बिक्री का भी होता है, आम ग्राहक अपने विदेशी करंसी को स्थानीय मुद्रा में कन्वर्ट बैंक के द्वारा ही करते हैं इस लेने देना को संचालन यही विभाग करता है।

4.Investment in Securities:

बैंक के फंड को सरकारी बॉन्ड्स (Government Bonds) और अन्य सिक्योरिटीज में निवेश करना।

5.Risk Management:

बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव, जैसे ब्याज दरों (Interest Rates) में बदलाव से होने वाले नुकसान को रोकना।

Treasury Officer बनने के लिए योग्यता (Qualification):

अगर आप Treasury Officer बनने की इच्छा रखते हैं तो आपकी शिक्षा पृष्ठभूमि निम्नलिखित होनी चाहिए:

1.Graduation: 

इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास B COM 
BBA (financial markets)या इकोनॉमिक्स में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

2.Post-Graduation

MBA in finance या PGDM )Securities Markets) डिग्री धारक अभ्यर्थियों को इस पद में तरजीह दी जाती है।

3.Professional Certifications:

CFA (Chartered Financial Analyst), CA, या NISM/NCFM के विशिष्ट मॉड्यूल ।

Mathematics:

आपकी गणितीय पकड़ (Quantitative Skills) बहुत अच्छी होनी चाहिए।

Treasury Officer बनने के लिए Step-by-Step Guide:

Treasury Officer बनने के लिए Step-by-Step Guide

Step 1: सही शिक्षा का चुनाव करें

12वीं के बाद Commerce, Finance या Management स्ट्रीम में ग्रेजुएशन करें। B.Com, BBA (Finance), BA Economics या संबंधित डिग्री Treasury Career के लिए उपयोगी होती है।

ग्रेजुएशन के दौरान ही Accounting, Fixed Income, Derivatives, Forex Market, Risk Management और Financial Markets जैसे विषयों की मजबूत समझ विकसित करें।

Step 2: प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त करें

Graduation के साथ या उसके बाद NISM, NCFM, CFA या FRM जैसी प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन करें।

Treasury Career के लिए विशेष रूप से:

  • NISM-Series-I: Currency Derivatives
  • NISM-Series-IV: Interest Rate Derivatives
  • NCFM Financial Markets Modules
  • Risk Management Certifications

ये certifications Forex, Bond Market और Treasury Operations की समझ बढ़ाने में मदद करते हैं।

Step 3: MBA (Finance) या CFA करें

यदि आप बड़े Investment Banks, Corporate Treasury या International Finance Roles में जाना चाहते हैं, तो MBA (Finance) या CFA Program बहुत उपयोगी साबित होता है।

भारत में कई बैंक और MNC कंपनियाँ Treasury Roles के लिए MBA Finance Candidates को प्राथमिकता देती हैं।

  • Corporate Treasury
  • Forex Trading Desk
  • Liquidity Management
  • Investment Analysis

Step 4: Internship और Practical Experience लें

किसी बैंक, NBFC, Mutual Fund या Asset Management Company (AMC) में Internship करें।

Treasury Desk Internship से आपको:

  • Cash Flow Management
  • Bond Market Operations
  • Forex Transactions
  • Risk Analysis
  • Corporate Fund Management

जैसे क्षेत्रों में वास्तविक अनुभव मिलता है।

Step 5: Treasury Jobs के लिए Apply करें

शुरुआत में आप निम्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं:

  • Treasury Analyst
  • Junior Treasury Executive
  • Finance Analyst
  • Cash Management Associate

अनुभव बढ़ने के बाद आप Treasury Officer, Treasury Manager, Forex Manager या Corporate Finance Head जैसे पदों तक पहुंच सकते हैं।

Treasury Officer Kaise Bane 2026 | Qualification, Salary & Exams Guide

Treasury Officer कैसे बनें 2026 – Qualification, MBA, Salary, NISM Exams और बैंक ट्रेजरी करियर गाइड
Treasury Officer Career Guide 2026: जानिए qualification, MBA, NISM certification, salary, treasury analyst jobs और बैंक ट्रेजरी विभाग में करियर बनाने का पूरा तरीका।

Best Courses & Certifications for Treasury Career:

ट्रेजरी विभाग में कैरियर के लिए निम्नलिखित कोर्स लाभदायक होगा:

Best Courses & Certifications for Treasury Career

Course/Certification Providing Body Importance
CFA Program CFA Institute निवेश (Investment), Portfolio Management और Treasury Career के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे प्रतिष्ठित Certification मानी जाती है।
NCFM Modules NSE Academy Financial Markets, Technical Analysis, Derivatives और Trading Operations की गहरी समझ विकसित करने में मदद करता है।
NISM-Series-IV NISM Interest Rate Derivatives और Treasury Market Operations के लिए महत्वपूर्ण Professional Certification।
PGDM (Securities Markets) NISM Treasury Management, Securities Market, Risk Management और Corporate Finance का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करता है।
FinTech Certification NSE Academy & NISM Digital Banking, AI-based Treasury Operations, Blockchain Finance और आधुनिक Financial Technology Systems को समझने के लिए उपयोगी।

Salary Structure (2026 Estimates:

ट्रेजरी के क्षेत्र में सैलरी आपकी स्किल और संस्थान पर निर्भर करती है। 2026 में अनुमानित सैलरी चार्ट यहाँ दिया गया है:

Treasury Officer Salary in India 2026

Role Salary (Annual - INR)
Fresher (Treasury Analyst) ₹6,00,000 - ₹10,00,000
Mid-level (Treasury Officer) ₹12,00,000 - ₹25,00,000
Senior Treasury Manager ₹30,00,000 - ₹60,00,000+
Govt. Treasury Officer (Group B/A) ₹6,00,000 - ₹15,00,000 + Perks
नोट: वैश्विक स्तर पर CFA Charterholders की औसत सैलरी $267K+ तक रिपोर्ट की गई है। भारत में भी अनुभवी Treasury Professionals, Investment Bankers और Corporate Finance Experts को बहुत उच्च पैकेज प्राप्त हो सकते हैं।

Comparison Table: Finance Roles:

Treasury Officer vs Investment Banker vs Financial Analyst

Feature Treasury Officer Investment Banker Financial Analyst
Core Focus Liquidity & Risk Management Capital Raising, IPO & M&A Deals Research, Forecasting & Performance Analysis
Working Hours Regular Market Hours Very High (80+ Hours/Week) Moderate & Structured
Top Skills Forex, ALM, Hedging, Cash Flow Management Valuation, Negotiation, Deal Structuring Financial Modeling, Excel, Data Analysis
Regulatory Knowledge RBI, SEBI, Treasury Compliance Rules Companies Act, SEBI, Investment Regulations Accounting Standards, Financial Reporting Rules

Treasury Officer vs Investment Banker vs Financial Analyst Career Comparison 2026

Treasury Officer vs Investment Banker vs Financial Analyst comparison in Hindi with salary, skills, work life and finance career growth guide
Treasury Officer, Investment Banker और Financial Analyst में क्या अंतर है? जानिए salary, skills, work pressure और career growth की पूरी तुलना।

Government vs Private Sector Jobs:

इस विभाग में गवर्मेंट और प्राइवेट दोनों सेक्टर में जॉब होते हैं दोनों में निम्नलिखित अंतर है:

Government Sector: 


राज्य लोक सेवा आयोग (जैसे UPPSC, BPSC) 'Treasury Officer' के पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करते हैं। यहाँ जॉब सिक्योरिटी और भत्ते (Allowances) अधिक होते हैं।

Private Sector:

निजी बैंकों और मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) में 'Corporate Treasury' की भूमिका होती है। यहाँ काम का दबाव अधिक होता है लेकिन सैलरी और करियर ग्रोथ (Career Growth) बहुत तेज़ होती है।

Latest Industry Trends 2026

इस प्रोफेशन का 20026 में निम्नलिखित ट्रेंड दिखने को मिल रहा है:

1. AI in Treasury:

ट्रेजरी ऑपरेशंस में AI का उपयोग कैश फ्लो फोरकास्टिंग के लिए बढ़ रहा है।

2.Sustainable Finance (ESG):


अब ट्रेजरी अधिकारी को 'Green Bonds' और 'Sustainable Investing' की समझ होना भी जरूरी है ।

3.Digital Currency:


RBI की डिजिटल करेंसी (CBDC) के आने से ट्रेजरी ऑपरेशंस में बड़े बदलाव आए हैं।

4.FinTech Integration:


ट्रेजरी मैनेजमेंट सिस्टम्स (TMS) अब पूरी तरह से क्लाउड और ऑटोमेशन पर आधारित हो गए हैं ।

Skills Required (कौशल)

इस विभाग में कैरियर के लिए निम्नलिखित skill ज़रूरी है:

Analytical Thinking:

जटिल डेटा को समझने की क्षमता।

Risk Appetite:

बाजार के उतार-चढ़ाव में शांत रहकर निर्णय लेना।

Regulatory Compliance:

 SEBI और RBI के नियमों (Rules) की गहरी जानकारी।

Tech-Savvy:

डेटा साइंस और फिनटेक टूल्स का ज्ञान।

निष्कर्ष:

Treasury Officer का करियर चाहे वह गवर्नमेंट विभाग में हो या प्राइवेट सेक्टर दोनों में यह रोल जिम्मेदारी वाला होता साथ ही आकर्षक और प्रतिष्ठा प्रदान करने वाला।

भारत में निवेश बढ़ने के साथ ही इस डिपार्टमेंट में प्रोफेशनल skill वाले लोगों की मांग बढ़ने वाली है। जो न केवल जॉब गारंटी देने वाला होगा बल्कि आकर्षक सैलरी भी प्रदान की जायेगी।

जो भी अभ्यर्थी इस प्रोफेशन में अपना कैरियर का निर्माण करना चाहते हैं वह समय से अपनी तैयारी शुरू कर देना चाहिए।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. क्या बिना MBA के Treasury Officer बन सकते हैं?

A.हाँ, आप ग्रेजुएशन के बाद CFA या NISM की एडवांस्ड सर्टिफिकेशन्स के साथ इस फील्ड में प्रवेश कर सकते हैं, ।

Q2. ट्रेजरी ऑफिसर बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है?

A.सरकारी क्षेत्र के लिए राज्य स्तरीय PSC एग्जाम्स और बैंकिंग के लिए IBPS/SBI PO या विशिष्ट 'Specialist Officer' (SO) ट्रेजरी एग्जाम देने होते हैं।

Q3. क्या कॉमर्स बैकग्राउंड होना अनिवार्य है?

A.नहीं, इंजीनियरिंग या साइंस ग्रेजुएट्स भी CFA या MBA Finance करके इस क्षेत्र में आ सकते हैं, बशर्ते उनकी गणितीय समझ (Numerical Ability) अच्छी हो।

Q4. NISM सर्टिफिकेशन की क्या भूमिका है?

A.SEBI ने रिसर्च एनालिस्ट और इन्वेस्टमेंट एडवाइजर जैसे कई रोल के लिए NISM सर्टिफिकेशन्स को अनिवार्य (Mandatory) किया है। ट्रेजरी में करेंसी और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स मॉड्यूल बहुत महत्वपूर्ण हैं 

आप से सवाल 

क्या आप Treasury Officer जैसे profession को अपनाना चाहते हैं? आप अपनी प्रिपरेशन की रूप रेखा कॉमेंट में लिखें। पोस्ट जानकारी पूर्ण लगा तो सबस्क्राइब और शेयर करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ