किसान सोलर पंप से कर रहा सिंचाई
किसान सोलर पंप के जरिए खेत की सिंचाई करता हुआसिंचाई कृषि का प्रारंभिक जरूरत है। वैश्विक परिस्थितियों में तेल की कीमतों में उछाल और उपलब्धता की कमी ने भारतीय किसान की सिंचाई व्यवस्था को भी झकझोर रही है।
बढ़ती घटती तेल की कीमत पर निर्भर रहने से अच्छा है पर्यावरण अनुकूल उर्जा स्रोतों को अपनाया जाए। स्वक्ष उर्जा श्रोतों की अगर बात की जाए तो उसमें सबसे प्रमुख है सोलर सिस्टम।
इस बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार की किसान सोलर पंप सब्सिडी योजना (PM-KUSUM) एक वरदान साबित हो सकती है। यह न केवल डीजल पर निर्भरता कम करती है, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर भी बनाती है।
📊 महत्वपूर्ण आँकड़े (Solar Pump Data Insights)
- 🚜 अब तक 22 लाख+ सौर पंप किसानों को प्रदान किए जा चुके हैं
- ⚡ कंपोनेंट-बी (ऑफ-ग्रिड) के तहत 10,26,862+ सोलर पंप स्थापित (फरवरी 2026 तक)
PM Kusum Yojana क्या है?
PM Kusum Yojana un भारतीय किसानों को ध्यान में रख कर बनाया गया है जो अपनी सिंचाई व्यवस्था के लिए डीजल ईंधन का प्रयोग करते हैं इस योजन में डीजल ईंधन के स्थान पर सोलर ऊर्जा से चलने वाले पंप का प्रयोग होता है।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र को डीजल मुक्त बनाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।
योजना का उद्देश्य:
पीएम कुसुम का प्रमुख उद्देश्य खेती में सिंचाई के लिए स्वच्छ ऊर्जा (सौर ऊर्जा) के उपयोग को बढ़ावा देना है।
साथ ही सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन करने पर वित्तीय आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है।
योजना के प्रारूप में सरकार की भूमिका:
केंद्र सरकार नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के माध्यम से इस योजना का संचालन करती है, जिसे राज्यों के नामित विभागों द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।
इस योजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर सब्सिडी प्रदान करती है जिससे किसान को इस योजना में आधे से अधिक लगत मूल्य सब्सिडी से प्राप्त हो जाती है।
सोलर पंप सब्सिडी कितनी मिलती है?
सरकार इस योजना के तहत भारी सब्सिडी प्रदान करती है ताकि छोटे से छोटा किसान भी इसका लाभ उठा सके:
केंद्र सरकार का योगदान:
केंद्र सरकार द्वारा स्टैंडअलोन सोलर पंपों की स्थापना पर कुल लागत का 30 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान करती है।
राज्य सरकार का योगदान:
राज्य सरकार भी इस योजना में 10 से 20 प्रतिशत तक योगदान करती है जिससे सब्सिडी की मात्रा 60 प्रतिशत तक पहुंच जाता है।
अलग अलग राज्यों में राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाला योगदान अलग अलग हो सकता है।
किसान का हिस्सा:
किसान को कुल लागत का केवल एक छोटा हिस्सा ही वहन करना पड़ता है, और बाकी राशि के लिए ऋण (Loan) की सुविधा भी उपलब्ध है ।
सोलर पंप सब्सिडी का ब्रेकडाउन
भारत में सोलर पंप सब्सिडी का प्रतिशत चार्टPM Kusum Yojana के लिए पात्रता:
इस योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता का होना जरूरी है:
व्यक्तिगत किसान:
भारत का निवासी वह किसान जिसके पास अपनी खेती योग्य भूमि हो।
किसानों के समूह :
एक साथ कई किसान मिलकर कर भी सामूहिक रूप से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
पंचायतें और सहकारी समितियां :
कृषि विकास के लिए ग्राम पंचायत और सहकारी समितियां भी इस योजना में आवेदन कर सकती है। जिससे उनके बजट के लिए फंड प्राप्त हो सकता है।
जमीन की जरूरत:
किसान अपनी बंजर या खाली जमीन पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगा सकते हैं।
कनेक्शन नियम:
ग्रिड से जुड़े पंपों के मामले में, मौजूदा पंपों का सौरकरण (Solarization) भी किया जा सकता है ।
PM Kusum योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:
1आधार कार्ड:
पहचान के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।
2:भूमि के दस्तावेज:
भूमि की मालिकाना हक को प्रमाणित करने हेतु जरूरी दस्तावेज
3.बैंक खाता विवरण
सब्सिडी प्राप्त करने हेतु बैंक खाता विवरण
4.पासपोर्ट साइज फोटो
पहचान सुनिश्चित करने के लिए हाल में लिया गया पासपोर्ट साइज फोटो की अवश्यकता होती है।
आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)
योजना में आवेदन करने के दो तरीकों से किया जा सकता है ऑन लाइन और ऑफ लाइन जो निम्नलिखित है:
ऑनलाइन प्रक्रिया:
आवेदन करने के लिए किसानों को आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करना चाहिए:
1.आधिकारिक पोर्टल पर जाएं:
सबसे पहले नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट MNRE पर विजिट करें ।
2.राज्य पोर्टल का चयन:
PM-KUSUM योजना राज्य सरकारों के विभागों द्वारा लागू की जाती है, इसलिए अपने राज्य के संबंधित पोर्टल पर जाएं।
3. फॉर्म भरें:
ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी और भूमि का विवरण दर्ज करें।
4.दस्तावेज जमा करें:
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
ऑफलाइन प्रक्रिया:
1.कृषि विभाग / ऊर्जा विभाग कार्यालय जाएं
अपने जिले के कृषि विभाग, DISCOM कार्यालय या ग्राम पंचायत/ब्लॉक ऑफिस में जाएं ।
2.आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
PM-KUSUM योजना का आवेदन फॉर्म संबंधित कार्यालय से लें।
3.फॉर्म भरें
अपनी व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण और सिंचाई जरूरत की जानकारी सही-सही भरें।
4.दस्तावेज जमा करें:
जरूरी दस्तावेज जमा करें
5.सत्यापन (Verification)
अधिकारी आपके दस्तावेज और भूमि का सत्यापन करेंगे।
6.स्वीकृति और इंस्टॉलेशन
आवेदन स्वीकृत होने के बाद अधिकृत वेंडर द्वारा सोलर पंप इंस्टॉल किया जाएगा।
ध्यान रखें:
आवेदन केवल सरकारी विभाग या अधिकृत एजेंसी के माध्यम से ही करें, किसी निजी एजेंट को पैसे न दें।
किसानों को क्या लाभ होगा?
बिजली बिल में बचत:
सौर पंप लगने के बाद बिजली बिल का झंझट खत्म हो जाता है। साथ में डीजल की बढ़ते दामों से मुक्ति मिलती है।
आय में वृद्धि:
किसान बंजर भूमि पर सोलर प्लांट लगाकर पैदा होने वाली बिजली को डिस्कॉम (DISCOM) को बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर सकते हैं ।
दिन के समय सिंचाई:
डीजल इंजन चलाने के खर्च और रात में बिजली आने के इंतजार से मुक्ति मिलती है, जिससे किसान दिन में आसानी से सिंचाई कर पाते हैं।
पर्यावरण लाभ:
सौर ऊर्जा एक स्वच्छ ईंधन है, जो किसी भी प्रकार की हानिकारक तत्वों को नहीं छोड़ता इससे पर्यावरण की कोई हानि नहीं होती।
चुनौतियां और सावधानियां
शुरुआती लागत:
हालांकि सब्सिडी अधिक है, फिर भी किसान को अपना हिस्सा शुरू में जमा करना होता है।
धोखाधड़ी से बचें:
इंटरनेट पर कई वेबसाइट या ऑफलाइन कई एजेंट फर्जी प्रलोभन देकर ठगी कर रहे हैं। उन से बचने के लिए अधिकारिक वेबसाइट या अधिकारिक कार्यालय के अधिकारक अधिकारी के माध्यम से ही आवेदन करें
सही विक्रेता का चयन:
सोलर पंप की स्थापना के लिए हमेशा सरकार द्वारा अधिकृत वेंडर (Vendor) का ही चुनाव करें
📊 अतिरिक्त महत्वपूर्ण आँकड़े
- राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में सोलर पंप का उपयोग सबसे तेजी से बढ़ रहा है
- भारत सरकार का लक्ष्य 2026 तक 35 लाख+ सोलर पंप स्थापित करना है
- PM-KUSUM योजना के तहत Component-B और Component-C सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं
- डीजल पंप की तुलना में सोलर पंप से 70% तक लागत बचत संभव है
निष्कर्ष:
किसान सोलर पंप सब्सिडी योजना न केवल किसानों को वित्तीय सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए है बल्कि स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों से कर के ऊर्जा के क्षेत्र में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी है।
डीजल के बढ़ते दाम और बिजली की कमी के इस दौर में सोलर पंप अपनाना किसानों के लिए आर्थिक और पर्यावरणीय रूप से सबसे सही निर्णय है ।
FAQs
Q1. क्या छोटे किसान आवेदन कर सकते हैं?
A.हाँ, छोटे और सीमांत किसान इस योजना के प्राथमिक लाभार्थी हैं और वे व्यक्तिगत रूप से या समूह में आवेदन कर सकते हैं
Q.2. कितनी सब्सिडी मिलती है?
A.केंद्र सरकार 30% से 50% तक सब्सिडी देती है, जिसे राज्य की सब्सिडी के साथ जोड़ने पर यह कुल लागत का 60% या उससे अधिक हो सकता है।
Q.3. आवेदन में कितना समय लगता है?
A.यह राज्य सरकार की प्रक्रिया और आवेदनों की संख्या पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर आवेदन के बाद सत्यापन में कुछ सप्ताह का समय लगता है।
Q.4. क्या ऑफलाइन आवेदन करना सुरक्षित है?
A.हाँ, यदि आप सीधे कृषि विभाग, DISCOM या सरकारी कार्यालय के माध्यम से आवेदन करते हैं तो यह पूरी तरह सुरक्षित है। निजी एजेंटों से बचना चाहिए।
Q.5. सोलर पंप लगने में कितना समय लगता है?
A.आवेदन स्वीकृति के बाद आमतौर पर 30 से 90 दिनों के भीतर सोलर पंप इंस्टॉल हो जाता है, हालांकि यह राज्य और प्रक्रिया पर निर्भर करता है।
आप से सवाल
अपने या आपके परिवार से किसी ने PM KUSUM योजना में आवेदन किया है। अपना अनुभव कमेंट में शेयर करें।


0 टिप्पणियाँ