PWD Tender Kaise Bharen 2026 Guide
जानिए 2026 में PWD Tender भरने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और सरकारी ठेकेदार बनने के आसान तरीके।
भारत अब विकसित भारत के निर्माण में आगे बढ़ चुका है, इस प्रक्रिया में जो भारत का सरकारी विभाग महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर रहा है वह है Public Works Department (PWD) ।
इस भूमिका में आप भी अपनी भागीदारी निभा सकते हैं और अपने लिए रोजगार सृजित कर सकते हैं। PWD अपने निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए टैंडर ज़ारी करता है।
PWD के इस टैंडर के हासिल करने के लिए अगर आप कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं या आप एक सिविल अभियंता हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर होगा।
यह प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो चुकी है जिसके कारण पारदर्शिता और भ्रष्टाचार की संभावना कम हो गई है। इस लेख में हम जानेंगे PWD Tender कैसे भरें?
PWD Tender Kaise Bharen 2026
सरकारी ठेकेदार बनने और PWD Tender जीतने की पूरी प्रक्रिया
भारत में Infrastructure Development तेजी से बढ़ रहा है।
सड़क, पुल, सरकारी भवन और अन्य विकास कार्यों में
Public Works Department (PWD) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
2026 में PWD Tender क्यों महत्वपूर्ण है?
- सरकारी प्रोजेक्ट्स में स्थिर भुगतान
- लंबी अवधि का बिजनेस अवसर
- Construction Industry में तेजी से Growth
- Digital Tendering से पारदर्शिता बढ़ी
यदि आप Contractor, Civil Engineer या Construction Business Owner हैं,
तो PWD Tender लेना आपके लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है।
PWD क्या है और यह कैसे काम करता है?
PWD विभाग वह विभाग है जो सरकार के द्वारा पास किए गए बुनियादी ढांचों के निर्माण में अपना योगदान देता है।
यह राज्य और केंद्र सरकार के अधीन निम्लिखित नामों से जाना जाता है:
CPWD (Central Public Works Department):
यह विभाग केंद्र सरकार के आधीन पूरे भारत में केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित बुनियादी निर्माण कार्यों में अपनी उत्कृष्ट कार्य पद्धति से योगदान देता है।
STATE PWD:
यह राज्य सरकार के अधीन आने वाला विभाग है और राज्यसरकार के निर्देशा अनुसार राज्य के लोककल्याणकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रयोजना में योगदान देता है।
PWD Tender क्या होता है?
सरकार के द्वारा निर्देशित नए कार्य को पूरा करने हेतु जनता से निविदा आमंत्रित किया जाता है जिसकी बोलियां(Bids )लगती है इस प्रक्रिया को ही आम भाषा में TENDER के नाम से जाना जाता है।
PWD टेंडर के लिए कौन आवेदन कर सकता है? (Eligibility):
PWD में टेंडर के लिए आवेदन हेतु कुछ जरूरी पात्रता की सूचि निम्नलिखित है:
1. पंजीकृत ठेकेदार (Registered Contractor):
इस प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए pwd विभाग में ठेकेदार के रुप में पंजीकरण आवश्यक है।
अर्थात PWD विभाग के टेंडर प्रक्रिया में वही व्यक्ति या समूह समलित हो सकता है जो इस विभाग में अपना पंजीकरण करवा हुआ हो।
2. अनुभव (Experience):
आवेदन टेंडर के लागत प्रकार के आधार पर उस लागत श्रेणी में आने वाले टेंडर का अनुभव होना चाहिए।
PWD Contractor Registration Fees & e-Procurement Portals State Wise (2026)
भारत के प्रमुख PWD और CPWD contractor registration portals, fees और validity की तुलना — Uttar Pradesh, CPWD, Tamil Nadu और Madhya Pradesh tender systems का overview।
3. वित्तीय क्षमता (Financial Soundness):
ठेकेदार के पास कार्य पूरा करने के लिए पर्याप्त बैंक सॉल्वेंसी होनी चाहिए।
4. स्वच्छ रिकॉर्ड:
आवेदन कर्ता पिछले ठेकेदारी या व्यक्तिगत जीवन में किसी भी कानूनी प्रक्रिया में गलत कार्य के लिए दंडात्मक प्रक्रिया से न गुजारा हो ।
अर्थात PWD विभाग उस फर्मों या व्यक्ति के आवेदन को निरस्त कर देता है जो किसी आपराधिक मामलों में वांक्षित हो या ब्लैकलिस्टेड हों।
PWD Contractor Registration Process (Online):
Tendar प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए विभाग में पंजीकरण आवश्यक है केंद्र और राज्य PWD विभाग में पंजीकरण प्रक्रिया निम्नलिखित है:
1. CPWD Registration (Central):
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के टेंडर के लिए आपको Contractors' Enlistment Management System (
CEMS) पोर्टल (cpwdpims.nic.in) पर पंजीकरण करना जरूरी होता है।
2. State-wise PWD Registration (जैसे UPPWD):
उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में, "
Chanakya" (http://roc.uppwd.gov.in/) जैसे विशिष्ट पोर्टल का उपयोग पंजीकरण के लिए किया जाता है।
राज्य सरकारों ने अब ठेकेदारों के प्रबंधन के लिए 'Manav Sampada' और 'DDO Portal' जैसे सिस्टम भी लागू किए हैं ।
टैंडर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required):
टैंडर पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है:
1.PAN कार्ड और GST पंजीकरण सर्टिफिकेट।
2. डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) - क्लास 3 ।
3. बैंक सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट।
4.पिछले 3-5 वर्षों का अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate)।
5.आधार कार्ड और फोटो।
6.चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) - आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए अनिवार्य
PWD Contractor License Fees:
लोक निर्माण विभाग में विभिन्न टैंडर के प्रकार के आधार पर (Class A, B, C, D) अलग अलग शुल्क देय होता है।
बड़े टैंडर के लिए ज्यादा फ़ीस जबकि छोटे टेंडर के लिए छोटी फीस होता है
e-Tender Portal पर Registration और टेंडर भरने की प्रक्रिया:
2026 में PWD विभाग के निर्माण कार्यों के अधिकांश टेंडर Central Public Procurement Portal (CPPP) या राज्य के विशिष्ट e-Procurement पोर्टल्स के द्वारा आवेदन किया जाता है।
Step-by-Step प्रक्रिया:
e टेंडर पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है:
1.Portal चयन:
जिस विभाग के टैंडर में आवेदन करना है उस विभाग के पोर्टल पर जाएं, जैसे यदि CPPWD के टैंडर के लिए आवेदन करना है तो eprocure.gov.in पर और यदि राज्य PWD जैसे UPPWD के टैंडर के लिए आवेदन करना है तो etender.up.nic.in पोर्टल पर जाएं ।
2. Online Bidder Enrollment:
आवेदन करने के लिए पोर्टेबल पर निर्धारित बटन जैसे 'Online Bidder Enrollment’ पर क्लिक करें और अपनी प्रोफाइल फॉर्म में मांगी गई जानकारी भर कर प्रोफ़ाइल बनाएं।
3. Tender Search:
नए टैंडर आवेदन या Latest Active Tenders key words विकल्पों का उपयोग करके अपने लिए टैंडर खोजें
4.Tender Download:
टेंडर निर्देशिका और आवश्यक दस्तावेजों के पीडीएफ फाइल को dwonload करें।
5.Technical Bid तैयार करें:
इसमें आपकी कंपनी के दस्तावेज, अनुभव और तकनीकी क्षमता का विवरण होता है
6. Financial Bid (BoQ):
Bill of Quantities (Excel फाइल) डाउनलोड करें और अपनी दरें (Rates) भरें ।
7. Submission:
DSC (Digital Signature) का उपयोग करके दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करें ।
टेंडर की महत्वपूर्ण शर्तें: EMD और Security Deposit
टैंडर आवेदन के मुख्य शर्तें निम्नलिखित हैं:
1.EMD (Earnest Money Deposit):
यह टेंडर के साथ जमा की जाने वाली सुरक्षा राशि है। यदि आप टेंडर नहीं जीतते, तो यह वापस कर दी जाती है।
2. Security Deposit:
टेंडर जीतने के बाद, कार्य की गारंटी के रूप में एक निश्चित राशि विभाग के पास जमा रखनी होती है।
3. Additional Performance Security:
यदि आपकी टेंडर दरें विभाग द्वारा अनुमानित लागत से बहुत कम हैं, तो आपसे अतिरिक्त सुरक्षा राशि मांगी जा सकती है।
EMD, Security Deposit और Additional Performance Security क्या है?
emd-security-deposit-additional-performance-security-pwd-tender.webp
State-wise PWD Registration & Portal Overview (2026):
| राज्य (State) |
पंजीकरण शुल्क (अनुमानित) |
वैधता (Validity) |
पोर्टल (Online Portal) |
| Uttar Pradesh |
₹5,000 - ₹50,000 |
2 - 5 वर्ष |
UPPWD Chanakya Portal |
| Central (CPWD) |
₹10,000 - ₹1,00,000 |
5 वर्ष |
CEMS (CPWD PIMS) |
| Tamil Nadu |
श्रेणी अनुसार |
ऑनलाइन / ऑफलाइन |
TN Tenders (eprocure.tn.gov.in) |
| Madhya Pradesh |
श्रेणी अनुसार |
3 वर्ष |
MP e-Procurement |
2026 के नए डिजिटल रुझान (Digital Tendering Trends):
2026 में PWD टैंडर आवेदन प्रक्रिया अब सुरक्षित और डिजिटल हो गई है:
GeM-CPPP Unified Hub:
2026 में राज्य और केंद्र दोनों के टैंडर निविदाएं एक ही पोर्टल( GeM-CPPP )पर देखी जा सकती हैं।
SSL/TLS Security:
डेटा ट्रांजिट के दौरान पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे STQC द्वारा प्रमाणित किया गया है।
Mobile Apps:
'Nigrani' (UPPWD) और 'CPPP App' के माध्यम से आप मोबाइल पर ही टेंडर स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
Digital Assistant (NICCI):
तमिलनाडु जैसे पोर्टल्स पर AI-आधारित 'NICCI' चैटबॉट टेंडरर्स की मदद के लिए उपलब्ध है ।
टेंडर जीतने के टिप्स और सामान्य गलतियाँ
टेंडर जितने के लिए टिप्स और सामान्य गलतियां निम्नलिखित है:
Common Mistakes to Avoid (सामान्य गलतियाँ)
दस्तावेजों की कमी:अपूर्ण दस्तावेज जमा करने पर Technical Bid खारिज हो जाती है।
Unbalanced Rates:
बहुत कम दरें (Low Rates) भरने पर विभाग Additional Security मांग सकता है या आपका टेंडर संदिग्ध मान सकता है।
समय सीमा:
टेंडर बंद होने के समय का ध्यान न रखना। CPPP में नेटवर्क टाइम प्रोटोकॉल (NTP) का उपयोग होता है, इसलिए समय सटीक रहता है।
Tips to Win Government Tenders (सफलता के मंत्र):
PWD के टेंडर आसानी से प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
Manuals पढ़ें:
विभाग के 'Standard Bidding Documents' और 'Manuals' को ध्यान से पढ़ें ।
Site Inspection:
टेंडर भरने से पहले साइट का दौरा जरूर करें। Site visit आपके लिए समय पर कार्य पूरा करने के लिए योजना तैयार करने में सहयोगी होगा ।
Make in India (MII) लाभ:
यदि आपका सामान स्वदेशी है, तो PPP-MII नीतियों के तहत प्राथमिकता का लाभ उठाएं।
Beginner Tips for New Contractors:
PWD में हर व्यक्ति की चाहत होती है की उनको टेंडर मिल जाए अतः नए आवेदकों को निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए:
छोटे टेंडर से शुरुआत करें:
सीधे बड़े टेंडर के बजाय छोटे मरम्मत कार्यों (Repair works) के टेंडर लें।
Training Sessions:
e-Procurement के लिए NIC द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेब-लर्निंग सेशन में भाग लें ल।
हेल्पलाइन का उपयोग:
किसी भी समस्या के लिए PWD हेल्पलाइन (जैसे 1800 121 5707) या CPPP हेल्पडेस्क (+91 0120-4001002) पर संपर्क करें ।
निष्कर्ष (Conclusion):
PWD हो या CPWD टेंडर मिलना किसी भी व्यक्ति के लिए हर्ष का विषय होगा, पर वहीं अगर यही प्रक्रिया भ्रष्ट्राचार मुक्त हो और आसान हो तो खुशी और भी बढ़ जाती है
2026 में केन्द्र सरकार ने pwd की टेंडर की प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बना दिया है, अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन ही की जाती है।
सरकार make in India के तहत उन ठेकेदारों को तरजीह देती है जो अपने सामग्री मेड इंडिया का प्रयोग करते हैं । अतः देश हित में भारतीय समान का उपयोग के साथ देश के बुनियादी ढांचों के विकास में योगदान करिए।
FAQ Section (Schema Ready)
Q1: क्या PWD टेंडर भरने के लिए GST अनिवार्य है?
A.हाँ, 2026 में सभी सरकारी टेंडर के लिए वैध GST पंजीकरण अनिवार्य है ।
Q2: EMD राशि वापस कब मिलती है?
A .टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद, हारने वाले बोलीदाताओं की EMD वापस कर दी जाती है। जीतने वाले की राशि Security Deposit में बदल दी जाती है [11]।
Q3: DSC क्या है और यह क्यों जरूरी है?
A.Digital Signature Certificate (DSC) आपकी डिजिटल पहचान है। ऑनलाइन टेंडर जमा करने और दस्तावेजों को प्रमाणित करने के लिए यह अनिवार्य है ।
Q4: ब्लैकलिस्टेड (Blacklisted) कंपनियां कौन सी हैं?
A आप इसकी सूची विभाग की वेबसाइट (जैसे UPPWD या CPPP) के 'Debarment' सेक्शन में देख सकते हैं ।
आप से सवाल :
क्या आपने कभी PWD में टेंडर के लिए आवेदन किया है? अपना अनुभव कॉमेंट में शेयर करें। लेख अच्छा लगा तो शेयर और सबस्क्राइब करें।
0 टिप्पणियाँ