PWD Tender Filling Guide 2026
घर बैठे PWD टेंडर भरने की पूरी प्रक्रिया – 2026 अपडेट
भारत में नित्य नये निर्माण निरंतर होता जा रहा है सड़क निर्माण से लेकर भवन निर्माण तक कुछ न कुछ होता रहता है ।
ऐसे में गांव के छोटे ठेकेदार या ग्रामीण उद्यमी व्यक्ति मेका सपना होता है सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़ने काअकसर उनको मन में प्रश्न उठता है PWD का टेंडर कैसे भरें।
2026 में सरकार ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए ई-प्रोक्योरमेंट (eProcurement) सिस्टम का विकास किया है।
इस लेख में हम आपको e tender pwd process की बारीकियों से लेकर pwd contractor registrationतक की पूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप प्रदान करेंगे।
PWD Tender Kaise Bhare? (Quick Answer)
🏗️ PWD टेंडर कैसे भरें? (Step-by-Step गाइड)
PWD टेंडर भरने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित राज्य या केंद्र के
eProcurement Portal पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपके पास एक
Digital Signature Certificate (DSC) होना अनिवार्य है।
- 👉 पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद, अपनी पसंद का टेंडर सर्च करें।
- 👉 BOQ (Bill of Quantities) फाइल डाउनलोड करें।
- 👉 BOQ को सावधानी से भरें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- 👉 सभी Technical और Financial Documents अपलोड करें।
- 👉 टेंडर फीस और EMD (Earnest Money Deposit) का भुगतान ऑनलाइन करें।
⚠️ ध्यान दें: सभी दस्तावेज सही और समय पर अपलोड करना आवश्यक है, अन्यथा आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
PWD Tender Kya Hota Hai? (सरकारी टेंडर को समझें)
PWD अर्थात PUBLIC WORKS DEPARTMENT सरकार का वह विभाग जो सड़क सरकारी भवन , पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों का निर्माण और रखरखाव का कार्य देखता है।
जब भी pwd विभाग को कोई नए निर्माण कार्य करने होते हैं तो विभाग द्वारा ‘निविदा ‘ या “e-निविदा “ का आमंत्रण जारी किया जाता हैं
Government tender kaise le? इस प्रश्न का एक शब्द में उत्तर है पारदर्शिता। सरकार द्वारा एक open टेंडर प्रक्रिया का पालन होता है जहां पर ठेकेदार द्वारा अपनी बोलियां लगाई जाती है।
जिस ठेकेदार की तकनीकी क्षमता अच्छी होती है और बोली सबसे कम (L1) होती है, उसे अक्सर काम आवंटित कर दिया जाता है।
PWD Contractor बनने के लिए योग्यता या पात्रता:
PWD contractor बनने के लिए पहला कदम होता है विभाग में पंजीकरण (Registration)। पंजीकरण के लिए निम्नलिखित शर्तों को पालन करना आवश्यक होता है:
1.नागरिकता:
ठेकेदार बनने वाले व्यक्ति को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
वित्ती क्षमता:
आपके काम के अनुसार वित्तीय चल या अचल संपत्ति का बैंक खाते में रकम का मालिकाना हक होना जरूरी है।
तकनीकी अनुभव:
कुछ बड़े और ज़रूरी निविदाओं के लिए तकनीकी कार्य अनुभव और ज्ञान की आवश्यकता होती है।
वर्कर टीम और इक्विपमेंट:
आपके पास आवश्यक मशीनरी और प्रशिक्षित कर्मचारी होने चाहिए।
टैंडर आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:
टेंडर भरने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों का स्कैन किया हुआ सॉफ्ट कॉपी PDF फॉर्मेट में तैयार रखें:
📑 PWD Tender के लिए जरूरी दस्तावेज
1. GST Registration
वैध जीएसटी नंबर होना अनिवार्य है।
2. PAN Card
व्यक्तिगत या फर्म के नाम पर पैन कार्ड।
3. Contractor License
PWD विभाग द्वारा जारी क्लास-ए, बी, या सी लाइसेंस।
4. Digital Signature (DSC)
क्लास-3 का DSC (Bidder के नाम पर)।
5. Income Tax Returns
पिछले 2-3 वर्षों का ITR रिकॉर्ड।
6. EMD Receipt
बयाना राशि (Earnest Money) भुगतान का प्रमाण।
7. Technical Bid Docs
अनुभव प्रमाण पत्र और शपथ पत्र।
PWD Tender कैसे भरें Step-by-Step Process:
निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण कर आप pwd आवेदन को सफल बिड प्राप्त कर सकते हैं:
eProcurement Portal Registration Process
टेंडर भरने का पहला स्टेप – eProcurement पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
📝 PWD Tender भरने की Step-by-Step प्रक्रिया
Step 1: Portal Registration (eProcurement)
विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार के अपने eProcurement पोर्टल होते हैं (जैसे UP PWD, CPPP)।
- सबसे पहले पोर्टल पर विजिट करें
- 'Online Bidder Enrollment' पर क्लिक करें
- कंपनी, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें
Step 2: Digital Signature Certificate (DSC)
बिना DSC के टेंडर सबमिट नहीं किया जा सकता।
- यह USB टोकन की तरह होता है
- CCA द्वारा अधिकृत एजेंसी से बनवाएं
- पोर्टल पर DSC register (map) करें
Step 3: Tender Search
- Login के बाद 'Active Tenders' सेक्शन में जाएं
- Location, Department से filter करें
- NIT (Tender notice) ध्यान से पढ़ें
Step 4: BOQ Fill करें
- BOQ Excel file डाउनलोड करें
- Rates सही तरीके से भरें
- Format में कोई बदलाव न करें
Step 5: Document Upload & Payment
- Technical documents PDF में अपलोड करें
- Tender Fee और EMD जमा करें
- Net banking से भुगतान करें
Step 6: Final Submission
- 'Freeze Bid' या 'Submit' पर क्लिक करें
- Acknowledgement receipt डाउनलोड करें
- भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
BOQ Fill करने की प्रक्रिया
BOQ सही भरना टेंडर जीतने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है
सामान्य गलतियाँ जो नहीं करनी चाहिए (Tender Bharte Waqt Common Mistakes):
टेंडर भरते समय कई छोटे और कम अनुभवी ठेकेदारों से अक्सर निम्नलिखित गलतियां हो जाती है जो नहीं करनी चाहिए। इस से बचकर आप भी सफल बिड़ लगा सकते हैं:
नोटिस के Deadline का इंतज़ार करना:
सामान्यतः अनुभवहीन ठेकेदार टेंडर क्लोजिंग तारीख का इंतजार करते हैं। अंतिम समय में अकसर सर्वर डाउन या अन्य तकनीकी गलतियों के कारण आवेदन करने में असफल हो जातें हैं।
अतः दिया गया नोटिस के डेडलाइन्स खत्म होने से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहिए।
गलत BOQ भरना:
दरों को सही कॉलम में भरें। 'Percentage' या 'Item Rate' टेंडर के बीच का फर्क समझें ।
अधूरे दस्तावेज:
सामान्य गलतियां जो नहीं करनी चाहिए वह है अधूरे दस्तावेज के साथ बिड लगाना।
यदि कोई एक भी अनिवार्य (Mandatory) दस्तावेज छूट गया, तो आपकी बिड रिजेक्ट हो जाएगी ।
EMD में गलती:
EMD की सही राशि और सही विभाग के नाम पर भुगतान सुनिश्चित करें ।
Payment aur Billing Process:
टेंडर जीतने के बाद, काम शुरू करने के लिए आपको 'Letter of Acceptance' (LOA) मिलता है।
काम के दौरान आपको Measurement Book (MB) में एंट्री करानी होती है।
काम के चरणों के आधार पर 'Running Bills' जमा किए जाते हैं।
अर्थात हर चरण पूरा होने के बाद हर एक बिल जमा किया जाता है।
सरकार द्वारा पेमेंट सीधे आपके बैंक अकाउंट में '(डायरेक्ट टू बैंक अकाउंट) Public Financial Management System' (PFMS) के द्वारा भेजी जाती है ।
टेंडर जीतने के लिए टिपस:
अगर आप government contractor kaise bane(सरकारी ठेकेदार कैसे बने) की राह पर सफल होना चाहते हैं, तो निम्नलिखित टिप्स को अपनाएं:
Low Competition और छोटे टेंडर ढूंढें:
छोटे टेंडर (जैसे ₹1 लाख से ₹5 लाख तक) खोजें, जहाँ बड़े ठेकेदार रुचि नहीं लेते ।
Tender Calendar देखें: पोर्टल पर 'Tender Calendar' चेक करते रहें ताकि आने वाले प्रोजेक्ट्स की एडवांस जानकारी मिल सके ।
नोटिस पीरियड पर थ्यान:
समय पर टेंडर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें। बहुत जरूरी।
टेंडर नोटिस में बदलाव:
कभी कभी टेंडर नोटिस में बदलाव जेसे नियम और शर्तों में बदलाव विभाग द्वारा किया जाता हैं इस पर ध्यान रखें।
Manuals पढ़ें:
भारत सरकार द्वारा जारी Manual for Procurement of Works 2026 का अध्ययन करें ताकि आप नियमों को बेहतर समझ सकें ।
निष्कर्ष:
भरता में अगर आप जानना चाहते हैं कि pwd tender kaise bhare तो इसकी प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी कर दी गई है।
ग्रामीण युवा इस प्रक्रिया में योगदान दे कर पब्लिक सेवा कर सकता है साथ ही अपनी पहचान बना सकता है। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए धैर्य और सही प्रक्रिया की जानकारी बहुत आवश्यक है।
Action Step:आज ही अपनी राज्य की eProcurement वेबसाइट पर जाएं और 'Latest Active Tenders' देखें।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. क्या बिना अनुभव के टेंडर मिल सकता है
A.हाँ, कई छोटे टेंडर्स या 'Class-D' स्तर के कामों में अनुभव की अनिवार्यता नहीं होती। नए ठेकेदार यहीं से शुरुआत कर सकते हैं।
Q2. DSC कहाँ से बनवाएं?
A.आप किसी भी ऑथराइज्ड वेंडर (जैसे e-Mudhra, Sify, आदि) से क्लास-3 का DSC बनवा सकते हैं ।
Q3. EMD राशि वापस मिलती है या नहीं?
A.हाँ, यदि आप टेंडर नहीं जीतते हैं, तो विभाग आपकी EMD राशि वापस कर देता है। टेंडर जीतने वाले की EMD काम पूरा होने तक 'Security Deposit' के रूप में रहती है।
Q4. टेंडर की जानकारी कहाँ से मिलेगी?
A.आप Central Public Procurement Portal (CPPP) या राज्य के PWD पोर्टल (जैसे UP PWD) पर 'Active Tenders' सेक्शन में देख सकते हैं।
Q5. क्या मोबाइल से टेंडर भरा जा सकता है?
A.टेंडर देखने के लिए आप मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन बिड सबमिट करने और दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए डेस्कटॉप/लैपटॉप और DSC की आवश्यकता होती है ।
आप से सवाल
क्या आपने कभी सरकारी टैंडर डाला है? अपना अनुभव कॉमेंट सेक्शन में शेयर करें।
0 टिप्पणियाँ